होम अडानी ग्रुप पर अफवाह से निवेशकों की चांदी, ₹74302 करोड़ का हुआ बड़ा फायदा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 2, 2023 10:22 PM

अडानी ग्रुप पर अफवाह से निवेशकों की चांदी, ₹74302 करोड़ का हुआ बड़ा फायदा

अडानी ग्रुप पर अफवाह से निवेशकों की चांदी, ₹74302 करोड़ का हुआ बड़ा फायदा

अडानी ग्रुप पर अफवाह से निवेशकों की चांदी, ₹74302 करोड़ का हुआ बड़ा फायदा

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद संकट से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहे गौतम अडानी समूह से जुड़ी एक और अफवाह उड़ी है। हालांकि, इस अफवाह पर अडानी ग्रुप ने सफाई भी दे दी लेकिन इस वजह से दो दिन में निवेशक मालामाल हो गए।

 

क्या है मामला: दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि अडानी ग्रुप को सॉवरेन वेल्थ फंड से 3 बिलियन डॉलर का लोन मिला है। खबर में सूत्र के हवाले से ये भी बताया गया कि यह लोन 5 बिलियन डॉलर तक बढ़ सकता है। हालांकि, अडानी एंटरप्राइजेज ने इसे अफवाह बताया है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह खबर महज बाजार अफवाह प्रतीत होता है और इसलिए इस पर टिप्पणी करना हमारे लिए अनुचित होगा।"

शेयरों में आई रिकवरी: इस बीच, गुरुवार को अडानी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों ने बढ़त जारी रखी और शेयर लाभ में बंद हुए। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर पांच प्रतिशत, अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 4.99 प्रतिशत, अडानी विल्मर के शेयर 4.99 प्रतिशत और अडानी पावर के शेयर 4.98 प्रतिशत बढ़त में बंद हुए। इसके अलावा एनडीटीवी के शेयर 4.96 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट के शेयर 4.94 प्रतिशत और अडानी टोटल गैस के शेयर 4.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं, अडानी पोर्ट्स के शेयर 3.50 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.69 प्रतिशत और एसीसी के शेयर 1.50 प्रतिशत बढ़े। शेयर बाजार पर सूचीबद्ध समूह की सभी 10 कंपनियों का मार्केट कैप 7.86 लाख करोड़ रुपये था। दो कारोबारी सत्रों में इन 10 कंपनियों के मार्केट कैप में 74,302.47 करोड़ की वृद्धि हुई। मतलब ये कि दो कारोबारी दिन में अडानी ग्रुप की कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों को 74,302 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)