होम झारखंड; रामगढ़ में 21,634 वोट से जीती NDA, हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 2, 2023 10:31 PM

झारखंड; रामगढ़ में 21,634 वोट से जीती NDA, हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका

झारखंड; रामगढ़ में 21,634 वोट से जीती NDA, हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका

झारखंड; रामगढ़ में 21,634 वोट से जीती NDA, हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका

झारखंड में आखिरकार महागठबंधन का विजय रथ रूक गया। रामगढ़ में हुए उपचुनाव में एनडीए ने यूपीए को हरा दिया। एनडीए की तरफ से आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बजरंग महतो को 21,634 मतों से हराया।

11वें राउंड की मतगणना के बाद सुनीता चौधरी को कुल 1,15,187 वोट मिले वहीं बजरंग महतो को 93,553 वोट मिले। गौरतलब है कि 11वें राउंड तक चली वोटिंग में सुनीता चौधरी ने पहले राउंड से ही बढ़त हासिल कर ली थी जो आखिर तक कायम रही।

27 फरवरी को डाले गए थे वोट
बता दें कि रामगढ़ उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को वोट डाले गए थे। एनडीए जहां इस जीत से उत्साहित है वहीं यूपीए खेमें मायूसी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए इसे धनबल का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि इंटरनल और एक्सटरनल पॉलिटिक्स क्या है वो सब जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि, जनता ने जनादेश दिया है तो उसका स्वागत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी फाइनल मैच बाकी है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने खुद रामगढ़ उपचुनाव में फ्रंटफुट से मोर्चा संभाला था।

2019 के विधानसभा चुनाव के बाद से झारखंड में यह 5वां उपचुनाव था। इसके पहले 4 उपचुनावों में यूपीए ही जीती थी। मांडर, मधुपुर, दुमका और बेरमो में हुए उपचुनाव में महागठबंधन ने जीत हासिल की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)