होम भाजपा को चुनाव दर चुनाव कैसे मिल रही जीत, पीएम मोदी ने बताया सफलता का रहस्य

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 2, 2023 10:15 PM

भाजपा को चुनाव दर चुनाव कैसे मिल रही जीत, पीएम मोदी ने बताया सफलता का रहस्य

भाजपा को चुनाव दर चुनाव कैसे मिल रही जीत, पीएम मोदी ने बताया सफलता का रहस्य

भाजपा को चुनाव दर चुनाव कैसे मिल रही जीत, पीएम मोदी ने बताया सफलता का रहस्य

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी मुख्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए लोगों को भाजपा को मिल रही जीत के पीछे का राज बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सफलता के पीछे का रहस्य त्रिवेणी में छिपा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, ''मैं ज्यादा टीवी नहीं देख पाता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अब तक मैंने देखा नहीं है कि ईवीएम पर कोई गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं। ऐसे हर शुभचिंतक को मैं बीजेपी की सफलता का रहस्य बताना चाहता हूं। बीजेपी के विजय अभियान का रहस्य त्रिवेणी में छिपा है। इसका मतलब तीन धाराओं का संगम।''

उन्होंने आगे कहा, ''पहली शक्ति है, भाजपा सरकारों का कार्य, दूसरी शक्ति है- भाजपा सरकारों की कार्य संस्कृति और तीसरी शक्ति है- भाजपा के कार्यकर्ताओं का सेवा भाव। ये त्रिवेणी मिलकर बीजेपी की शक्ति को 1+1+1 यानी 111 गुना बढ़ा देती हैं। हमने देश को एक नई राजनीति दी है। राजनीति की नई संस्कृति दी है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास एक नया विकास मॉडल देश को दिया है।'' पीएम मोदी ने कहा कि हमारे काम के तौर तरीकों में कोई भेदभाव नहीं होता है। हम सभी के विकास में भरोसा करते हैं। सेवाभाव से काम करते हैं। हमारी प्रेरणा है, एक भारत-श्रेष्ठ भारत। भाजपा का विकास मॉडल देश को सबसे ऊपर रखता है। हमारे लिए देश प्रथम है, देशवासी प्रथम हैं।

तीनों राज्यों में किसे कितनी सीटें?
त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन को 33 सीटें मिली हैं, जबकि लेफ्ट गठबंधन को 14 और टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीटें मिली हैं। मेघालय में एनपीपी को 27 सीटें और भाजपा को दो सीटें मिली हैं। भाजपा ने एनपीपी को समर्थन देने का ऐलान किया है। वहीं, नागालैंड में भाजपा गठबंधन को 38 सीटें मिली हैं। वहीं, एनपीएफ के खाते में दो सीटें आई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)