होम यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार मिले अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री, भारत में हुई मुलाकात
यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार मिले अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री, भारत में हुई मुलाकात
यूक्रेन युद्ध के बाद पहली अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री आमने-सामने मिले हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली में संक्षिप्त मुलाकात हुई।
रूस के एक अधिकारी ने कहा कि ब्लिंकन और लावरोव के बीच जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर संक्षिप्त बातचीत हुई। रूस की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, ‘‘अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जी-20 बैठक के दूसरे सत्र के दौरान विदेश मंत्री लावरोव से संपर्क करने के लिए कहा।’’
उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की मुलाकात हुई लेकिन कोई बैठक या वार्ता नहीं हुई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ब्लिंकेन और लावरोव ने नई दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के मौके पर करीब 10 मिनट तक बातचीत की। ये बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ब्लिंकेन ने लावरोव से बातचीत के दौरान तीन मुख्य बातें कहीं। पहली बात, चाहे जितना भी समय लगे, अमेरिका तब तक यूक्रेन का समर्थन करता रहेगा जब तक कि युद्ध खत्म नहीं हो जाता है। दूसरी, यह कि रूस को नई स्टार्ट परमाणु संधि में भागीदारी को निलंबित करने के अपने फैसले को वापस लेना चाहिए। तीसरी, रूस को हिरासत में लिए गए अमेरिकी पॉल व्हेलन को रिहा करना चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।