होम देखो-देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया... पीएम मोदी के संबोधन के दौरान लोगों ने लगाए नारे
देखो-देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया... पीएम मोदी के संबोधन के दौरान लोगों ने लगाए नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड और त्रिपुरा सहित तीन पूर्वोत्तर राज्यों में भगवा पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत अब दिल्ली और दिल से से दूर नहीं है। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के लोगों के सम्मान में पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट ऑन करने का आग्रह करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की।
"देखो-देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया"
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ता काफी जोश में दिख रहे थे। उन्होंने भी प्रधानमंत्री को देखते ही जोर-जोर से नारे लगाना शुरू कर दिया। अपने संबोधन के बीच में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "कट्टर लोग कहते हैं - मर जा मोदी। देश कह रहा हैं - मत जा मोदी, मत जा मोदी।” प्रधानमंत्री की ये बात सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने "देखो-देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया" के नारे लगाए। इसके अलावा, भाजपा कार्यकर्ता 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे भी लगाते नजर आए।
हिंसा की ज्यादा चर्चा थी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के लोगों को विनम्रतापूर्वक धन्यवाद देता हूं। इन लोगों ने बीजेपी और उसके सहयोगियों को आशीर्वाद दिया है। साथ ही मैं इन तीनों राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।" प्रधानमंत्री ने एक बार फिर कांग्रेस नेताओं के 'मोदी तेरी कबर खुदेगी' के नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के आह्वान के बावजूद कमल खिलता रहता है। उन्होंने कहा, 'जब पूर्वोत्तर क्षेत्र से नतीजे आए तो दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में ज्यादा चर्चा नहीं हुई। चर्चा चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बारे में थी।”
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।