होम मुझे लगा जैसे मेरा सब कुछ छिन गया, जानिए ऐसा क्यों बोले मनोज बाजपेयी
मुझे लगा जैसे मेरा सब कुछ छिन गया, जानिए ऐसा क्यों बोले मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' कल ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा सिमरन ऋषि बग्गा, अमोल पालेकर और सूरज शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बता दें, इन दिनों अभिनेता अपनी फिल्म 'गुलमोहर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अभिनेता ने प्रमोशन के दौरान बताया कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा था जब उन्हें लग रहा था जैसे उनका सबकुछ छिन गया हो। लेकिन, सवाल यह उठता है कि अभिनेता की जिंदगी में ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से उन्हें ऐसा लगने लगा था। पढ़िए...
एमबीबीएस के एग्जाम में फेल हो गए थे मनोज
मनोज बाजपेयी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह बचपन से एक्टर बनने का सपना देख रहे हैं। मनोज बाजपेयी बोले, "मैं जब पांचवीं कक्षा में था तभी मैंने तय कर लिया था कि मुझे बड़े होकर अभिनेता बनना है। जैसे-जैसे बड़े होते गया, अपने सपने की ओर एक-एक कदम बढ़ाता चला गया। मैंने सोच लिया था कि स्कूल खत्म करने के बाद मुझे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की तैयारी करनी है और वहां एडमिशन लेना है। हालांकि, मैंने ये बात घरवालों को नहीं बताई थी। मैंने एमबीबीएस का एग्जाम दिया लेकिन, मैं फेल हो गया। फिर मैंने अपने पिता से कहा कि मुझे यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिल्ली जाना है। हालांकि, मेरा लक्ष्य एनएसडी ही था।"
सारे दरवाजें बंद हो गए थे- मनोज
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, "मैंने एनएसडी में एडमिशन लेने के लिए सब किया लेकिन मेरा एडमिशन नहीं हुआ। मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा सब कुछ छिन गया हो। मैंने कभी प्लान बी नहीं बनाया। इसलिए ऐसा लग रहा था जैसे सारे दरवाजें बंद हो गए हैं। एक महीने तक मेरे दोस्तों ने मेरा साथ दिया। उन्होंने मुझे डिप्रेशन से बाहर निकाला। मैं नए रास्ते की तलाश करने लगा। फिर मुझे एनएसडी के पूर्व छात्राें द्वारा आयोजित किए जाने वाले वर्कशॉप के बारे में पता चला। मैंने वहां एडमिशन लिया और बहुत कुछ सीखा।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।