होम बीजेपी को मिला नया बॉस, नितिन नबीन की ताजपोशी पर सीएम योगी ने कही ये बड़ी बात

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 20, 2026 05:46 PM

बीजेपी को मिला नया बॉस, नितिन नबीन की ताजपोशी पर सीएम योगी ने कही ये बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नितिन नबीन ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया।

बीजेपी को मिला नया बॉस, नितिन नबीन की ताजपोशी पर सीएम योगी ने कही ये बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नितिन नबीन ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस ऐतिहासिक मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विशेष रूप से दिल्ली में मौजूद रहे। खास बात यह रही कि सीएम योगी न केवल समारोह के साक्षी बने, बल्कि वे नितिन नबीन के नाम के प्रस्तावक भी थे।

'राष्ट्र प्रथम के भाव को सुदृढ़ करेंगे'- सीएम योगी

नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “नितिन नबीन जी को बीजेपी का माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई. पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में आप अंत्योदय के पथ पर चलते हुए अपनी निष्ठा व समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे एवं सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं में 'राष्ट्र प्रथम' के भाव को और सुदृढ़ करेंगे. आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं."

45 साल की उम्र में बनी सबसे युवा अध्यक्ष

नितिन नबीन ने पार्टी के बारहवें अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली है। महज 45 साल की उम्र में इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाले वे भाजपा के पहले और सबसे युवा नेता बन गए हैं। इससे पहले वे कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। जेपी नड्डा के बाद नबीन को अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने युवाओं को नेतृत्व सौंपने का स्पष्ट संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी ताजपोशी पर विनम्रता दिखाते हुए कहा था कि संगठनात्मक ढांचे में अब वे मेरे 'बॉस' हैं।

बंगाल से यूपी तक, नबीन के सामने चुनौतियों का पहाड़

निर्विरोध चुने गए नितिन नबीन के सामने अब कई बड़ी चुनावी चुनौतियां खड़ी हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता की पहली परीक्षा इसी साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में होगी। इसके तुरंत बाद, अगले साल 2027 में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा, दक्षिण भारत में पार्टी का विस्तार करना भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा। पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)