होम Mayawati का बड़ा दांव! भतीजे ईशान आनंद को मिली BSP में अहम जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 23, 2026 04:49 PM

Mayawati का बड़ा दांव! भतीजे ईशान आनंद को मिली BSP में अहम जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बुधवार, 23 सितंबर को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। करीब दो घंटे चली इस बैठक में पार्टी प्रमुख मायावती ने संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जमीन स्तर पर काम करने के निर्देश दिए।

Mayawati का बड़ा दांव! भतीजे ईशान आनंद को मिली BSP में अहम जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बुधवार, 23 सितंबर को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। करीब दो घंटे चली इस बैठक में पार्टी प्रमुख मायावती ने संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जमीन स्तर पर काम करने के निर्देश दिए। बैठक में उनके भतीजे ईशान आनंद को नेशनल कोआर्डिनेटर यानी राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। यह वही पद है, जो पहले उनके बड़े भाई आकाश आनंद के पास था।

बैठक से पहले ईशान आनंद ने अपनी बुआ मायावती के चरण स्पर्श किए। इसके बाद मायावती ने उनकी पीठ पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। परिवार में चल रही खींचतान के बाद यह पहली बार था जब ईशान आनंद सार्वजनिक रूप से पार्टी के किसी बड़े कार्यक्रम में नजर आए।

ईशान आनंद को मिली राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती ने ईशान आनंद को पार्टी में राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के मुताबिक, इस नियुक्ति के बाद ईशान आनंद को सीधे तौर पर पार्टी के यूथ आइकॉन के रूप में देखा जा रहा है।

केंद्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव ईशान आनंद के लिए संगठन और पार्टी की चुनावी स्थिति को मजबूत करने की बड़ी चुनौती होगी। मायावती ने बैठक में सभी पदाधिकारियों को सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर काम करने के निर्देश दिए।

बैठक में पार्टी प्रत्याशियों की ओर से भी चुनाव को लेकर अपनी बात रखी गई। इस दौरान जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा सीट से BSP प्रत्याशी विनोद मिश्रा ने ब्राह्मण समाज के समर्थन को लेकर दावा किया।

'ब्राह्मण समाज बनाएगा सरकार'— विनोद मिश्रा

जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर से पार्टी प्रत्याशी विनोद मिश्रा ने बताया कि इस बार ब्राह्मण समाज मायावती की सरकार बनाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि बैठक में उन्हें चुनाव में पार्टी की सीटें बढ़ाने के लिए काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

विनोद मिश्रा ने कहा कि पार्टी को सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाना है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों और जातियों को यह पता चल गया है कि 2007 में सरकार में क्या अनुशासन था और कैसे काम किया जाता था। उन्होंने कहा कि बहन जी ने अपने शासनकाल में जो किया वह भूतों और भविष्य में कोई नहीं कर सकता।

एक महीने में तीसरी बार मायावती ने की संगठन के साथ बैठक

मायावती ने पार्टी मुख्यालय में करीब दो घंटे तक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बताया गया कि एक महीने के भीतर यह उनकी तीसरी बैठक है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

ईशान आनंद की मौजूदगी और उन्हें मिली राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी के कारण भी यह बैठक चर्चा में रही। परिवार में चल रही खींचतान के बाद पहली बार ईशान आनंद सार्वजनिक रूप से पार्टी के मंच से जुड़े कार्यक्रम में सामने आए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)