होम Baba Ramdev का बड़ा पलटवार, विदेश में सर्जरी और Patanjali घी के दावों पर दिया जवाब
योग गुरु बाबा रामदेव ने उन दावों पर प्रतिक्रिया दी है, जिनमें आरोप लगाया जा रहा था कि वह खुद विदेश में सर्जरी करवाते हैं, जबकि दूसरों को आयुर्वेद पर भरोसा करने की सलाह देते हैं।
योग गुरु बाबा रामदेव ने उन दावों पर प्रतिक्रिया दी है, जिनमें आरोप लगाया जा रहा था कि वह खुद विदेश में सर्जरी करवाते हैं, जबकि दूसरों को आयुर्वेद पर भरोसा करने की सलाह देते हैं। रामदेव ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि वे सबके सामने हैं और कोई भी देख सकता है कि उन्होंने कभी कोई सर्जरी नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल झूठ फैलाते हैं।
रामदेव ने पतंजलि के गाय के घी की गुणवत्ता को लेकर भी जोरदार दावा किया। उन्होंने कहा कि पतंजलि का गाय का घी बेहतरीन क्वालिटी का है। उन्होंने लोगों से इसे खरीदने और किसी लैब में इसकी जांच करवाने की बात भी कही।
बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आरोपों का जिक्र करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने सुनी-सुनाई बातों के आधार पर बयान दिया था। रामदेव ने कहा कि वह किसी विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। उन्होंने कहा, "आज बृजभूषण जी ने भी भ्रांतियों का पटाक्षेप किया. उनसे मिलकर सारे भ्रम दूर हो गए."
योग गुरु ने पतंजलि के घी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। रामदेव ने कहा कि कुछ लोग पतंजलि के घी के बारे में बेतुकी बातें कर रहे थे और यह सवाल पूछ रहे थे कि बाबा जी जो गाय का घी दे रहे हैं, उसमें आखिर क्या है।
रामदेव ने कहा, 'भाई, जरा इसे तो देखो.' उन्होंने बताया कि पतंजलि देश में लाखों लीटर गाय का दूध इकट्ठा करता है। उनके मुताबिक, देश में 15 करोड़ से ज्यादा मवेशी हैं।
बाबा रामदेव ने दूध से बनने वाले अलग-अलग उत्पादों की प्रक्रिया का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब दूध इकट्ठा किया जाता है और उससे मलाई निकाल ली जाती है, तो बचा हुआ कम फैट वाला दूध भी बेचा जाता है। इसी दूध से मिल्क पाउडर तैयार किया जाता है और इसका इस्तेमाल दही, छाछ और पनीर बनाने में भी किया जाता है।
रामदेव ने कहा कि इस तरह कुल 5 बाय-प्रोडक्ट्स बनते हैं। उन्होंने घी के उत्पादन को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि घी किस तरह तैयार किया जाता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।