होम BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, Smriti Irani से लेकर Vinod Tawde तक इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Sep 23, 2026 04:14 PM

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, Smriti Irani से लेकर Vinod Tawde तक इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार, 23 सितंबर को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा की।

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, Smriti Irani से लेकर Vinod Tawde तक इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार, 23 सितंबर को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी नियुक्तियों में कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

इस संगठनात्मक फेरबदल में हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। बिहार में उनके साथ संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Vinod Tawde को यूपी की जिम्मेदारी, 4 सह प्रभारी भी नियुक्त

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा विनय सहस्त्रबुद्धे को दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है। तरुण चुग को गुजरात और श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई राज्यों में बदली BJP की संगठनात्मक जिम्मेदारी

बीजेपी ने झारखंड के लिए गजेंद्र पटेल को प्रभारी और सौरभ सिंह को सह प्रभारी नियुक्त किया है। केरल में प्रो. एम. नागराजा को प्रभारी बनाया गया है, जबकि एम. वेंकटेशन को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। लद्दाख में राजकुमार भाटिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मध्य प्रदेश में विप्लव देव को प्रदेश प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं महाराष्ट्र में अमित मालवीय को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि विस्तृत नियुक्ति सूची में महाराष्ट्र के प्रभारी के रूप में बैजयंत पांडा और अमित मालवीय को सह प्रभारी के तौर पर भी दर्ज किया गया है।

सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब का जिम्मा

बीजेपी ने सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब का प्रभारी बनाया है। जॉर्ज कुरियन को लक्षद्वीप की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनिल एंटनी को नगालैंड का प्रभारी और गोवा का सह प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी की नई संगठनात्मक व्यवस्था के तहत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों के जरिए बीजेपी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया है और सभी नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)