होम बिहार चुनाव में अकेले उतरेगी बसपा, मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशबिहार Alert Star Digital Team Aug 31, 2025 07:10 PM

बिहार चुनाव में अकेले उतरेगी बसपा, मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने घोषणा की है कि पार्टी आगामी चुनाव में अकेले अपने दम पर सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

बिहार चुनाव में अकेले उतरेगी बसपा, मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी

पटना। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने घोषणा की है कि पार्टी आगामी चुनाव में अकेले अपने दम पर सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

मायावती ने तेज की चुनावी तैयारियां

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बीते दो दिनों में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उम्मीदवारों के चयन, संगठनात्मक तैयारी और रणनीति पर गहन चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की बैठकों में कमियों को दूर करने और पूरी मुस्तैदी से चुनावी मैदान में उतरने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चुनावी अभियान के तहत अगले महीने से यात्रा और जनसभाओं का कार्यक्रम शुरू होगा। इन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी आकाश आनंद, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम तथा बीएसपी बिहार इकाई को सौंपी गई है।

तीन जोन में बंटेगी बिहार की सीटें

मायावती ने कहा कि बिहार एक बड़ा राज्य है, इसलिए वहां की विधानसभा सीटों को तीन जोन में बांटकर जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को दी जाएगी। इसके जरिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की योजना है।

पहले उड़ीसा-तेलंगाना में भी की समीक्षा

मायावती ने यह भी बताया कि हाल ही में उड़ीसा और तेलंगाना में भी पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई है। वहां यूपी की तर्ज पर जिला से लेकर बूथ स्तर तक कमेटियां गठित कर जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)