होम BJP National President - नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Dec 14, 2025 06:20 PM

BJP National President - नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन सिन्हा को पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

BJP National President - नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन सिन्हा को पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

माना जा रहा है कि जेपी नड्डा के बाद अब नितिन नबीन पार्टी की संगठनात्मक जिम्मेदारियों को संभालेंगे।

पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा:

"नितिन नबीन जी ने खुद को भाजपा के एक मेहनती कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया है। वह एक युवा, कर्मठ और संगठनात्मक अनुभव के धनी नेता हैं, जिनका बिहार में एक विधायक और मंत्री के रूप में कई कार्यकालों का एक प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक मजबूत करेगी।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नितिन नबीन की सराहना करते हुए कहा कि, "वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे।"

कौन हैं नितिन नबीन?

  • वर्तमान पद: वह वर्तमान में बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री (PWD) हैं।
  • समुदाय: नितिन नबीन कायस्थ समाज से आते हैं।
  • विधायक कार्यकाल: वह बिहार की बांकीपुर सीट से पांचवीं बार विधायक बने हैं। उन्होंने 2006 में उपचुनाव जीतकर राजनीतिक विरासत संभाली थी, और इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार जीत दर्ज की।
  • मंत्रिपद: पहली बार 9 फरवरी 2021 को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें पथ निर्माण मंत्री बनने का मौका मिला था।

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इसे "भारतीय जनता पार्टी के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन" बताते हुए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी कि बिहार की धरती से आज किसी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)