होम क्या सच में पृथ्वी से लीक हो रहा है सोना? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 3, 2025 05:36 PM

क्या सच में पृथ्वी से लीक हो रहा है सोना? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

धरती के भीतर छिपे रहस्यों को जानने की जिज्ञासा इंसान को हमेशा से रही है। अब जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ गॉटिंगेन के वैज्ञानिकों ने एक हैरान करने वाली खोज की है।

क्या सच में पृथ्वी से लीक हो रहा है सोना? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। धरती के भीतर छिपे रहस्यों को जानने की जिज्ञासा इंसान को हमेशा से रही है। अब जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ गॉटिंगेन के वैज्ञानिकों ने एक हैरान करने वाली खोज की है। शोध के मुताबिक, धरती के कोर में लगभग 30 अरब टन सोना मौजूद हो सकता है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.77 ट्रिलियन यूरो बताई जा रही है।

ज्वालामुखी से मिल रहा संकेत

वैज्ञानिकों ने हवाई के किलाउआ (Kīlauea) और लोईही (Lo‘ihi) ज्वालामुखियों से निकले लावा का अध्ययन किया। इसमें धरती के कोर की रासायनिक छाप मिली। शोधकर्ताओं का कहना है कि ज्वालामुखी गतिविधियों के जरिए सोना और रूथेनियम जैसी दुर्लभ धातुएं धीरे-धीरे सतह तक पहुंच रही हैं।

अरबों टन सोना, लेकिन सिर्फ अंश पहुंचता है सतह तक

अध्ययन में दावा किया गया है कि कोर में मौजूद अरबों टन सोने का केवल बहुत ही सूक्ष्म हिस्सा सतह तक पहुंच पाता है। शोध के सह-लेखक मैथियास विलबॉल्ड ने कहा,
"हम यहां गांठों की नहीं, बल्कि बेहद सूक्ष्म निशानों की बात कर रहे हैं।"

खनन अभी असंभव

विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा तकनीक से धरती के कोर से सीधे खनन करना असंभव है। यह खोज फिलहाल केवल वैज्ञानिक समझ को आगे बढ़ाने के लिए अहम है, क्योंकि यह धरती की संरचना और उसकी गहराइयों में अरबों साल से चल रही प्राकृतिक प्रक्रियाओं को समझने में मदद करती है।

महासागरीय चट्टानों से मिला सबूत

इस शोध के लिए महासागर द्वीपों की बेसाल्ट चट्टानों का विश्लेषण किया गया। इन चट्टानों में पाया गया रूथेनियम धातु धरती के कोर का संकेतक है। खासकर लावा में 100Ru आइसोटोप का उच्च स्तर इस बात का प्रमाण है कि धरती का कोर पूरी तरह बाकी हिस्सों से अलग-थलग नहीं है, जैसा कि पहले माना जाता था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)