होम 24 घंटे में हिंदी दर्शक करेंगे लोका चैप्टर 1 की किस्मत का फैसला, बनेगी अगली ब्लॉकबस्टर?
मलयालम सिनेमा की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म ‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और इसने अब तक वर्ल्डवाइड 93 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। भारत में भी फिल्म करीब 45 करोड़ रुपये की कमाई कर अपना 30 करोड़ का बजट वसूल चुकी है।
मलयालम सिनेमा की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म ‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और इसने अब तक वर्ल्डवाइड 93 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। भारत में भी फिल्म करीब 45 करोड़ रुपये की कमाई कर अपना 30 करोड़ का बजट वसूल चुकी है। अब मेकर्स ने इसे हिंदी दर्शकों के बीच उतारने का बड़ा फैसला लिया है।
फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और यह 4 फरवरी से सिनेमाघरों में उतरेगी। मेकर्स को उम्मीद है कि अगर हिंदी ऑडियंस ने भी इसे पसंद कर लिया, तो यह फिल्म ‘सैयारा’, ‘सु फ्रॉम सो’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद साल की चौथी ब्लॉकबस्टर बन सकती है।
अब देखना यह है कि हिंदी दर्शक इस फिल्म को कितना अपनाते हैं। अगर रिस्पॉन्स अच्छा रहा, तो इसके शोज और स्क्रीन काउंट दोनों बढ़ सकते हैं और यह फिल्म ‘पुष्पा 2’ जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर बनने की ओर कदम बढ़ा सकती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।