होम फिर हुआ रेल हादसा, इंजन समेत लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे; असम में रूट बाधित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 17, 2024 09:05 PM

फिर हुआ रेल हादसा, इंजन समेत लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे; असम में रूट बाधित

फिर हुआ रेल हादसा, इंजन समेत लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे; असम में रूट बाधित

फिर हुआ रेल हादसा, इंजन समेत लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे; असम में रूट बाधित

असम के दीमा हसाओ जिले के डिबालोंग स्टेशन पर अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 55 मिनट पर हुए इस हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पटरी से उतरे डिब्बों में ट्रेन का 'पावर कार' (जनरेटर वाला हिस्सा) और इंजन शामिल हैं।अधिकारियों ने बताया कि बचाव और बहाली कार्य की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लुमडिंग से दुर्घटना राहत चिकित्सा ट्रेन पहले ही घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि लुमडिंग-बदरपुर एकल लाइन पहाड़ी खंड पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है।रेलवे ने बदल दिया टिकट रिजर्वेशन नियम, सिर्फ इतने दिन पहले करवा सकेंगे बुकरॉकेट बना रेलवे का यह शेयर, विदेशी निवेशक ने खरीदे ₹7.63 लाख शेयर, 8% चढ़ा भावचोरी के लिए रेलवे जिम्मेदार, सामान गंवाने वाले यात्री को मिलेगा 4 लाख मुआवजारेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना लुमडिंग डिवीजन के अंतर्गत लुमडिंग-बरदारपुर हिल सेक्शन में गुरुवार शाम 4 बजे के करीब हुई है। उन्होंने बताया कि लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत मेडिकल ट्रेन बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लुमडिंग से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।पटरी से ट्रेन उतरने की घटना के बाद रेलवे ने लुमडिंग में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये हेल्पलाइन नंबर हैं- 03674 263120, 03674 263126

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)