होम कह देना कि आप BJP के वोटर हैं; केजरीवाल ने दिल्लीवालों से क्यों कहा ऐसा

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Sep 27, 2024 08:43 PM

कह देना कि आप BJP के वोटर हैं; केजरीवाल ने दिल्लीवालों से क्यों कहा ऐसा

कह देना कि आप BJP के वोटर हैं; केजरीवाल ने दिल्लीवालों से क्यों कहा ऐसा

कह देना कि आप BJP के वोटर हैं; केजरीवाल ने दिल्लीवालों से क्यों कहा ऐसा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थकों के वोट कटवा रही है। उन्होंने दिल्लीवालों और अपने कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि बार-बार चेक करते रहें कि कहीं उनका नाम तो वोटर लिस्ट से नहीं कटवा दिया गया।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने लोगों को सलाह दी कि यदि कोई उनसे पूछे कि वह किसको वोट देते हैं तो भाजपा का नाम ले लें।

केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा के एक नेता ने उन्हें बताया है कि बहुत बड़े स्तर पर आम आदमी पार्टी के वोट काटने का और फर्जी वोट डलवाने का काम शुरू किया गया है। केजरीवाल ने कहा, 'इन्होंने (भाजपा) हर कॉलोनी में कुछ कर्मचारी रखे हैं, वे घर-घर जा रहे हैं। उनसे पूछ रहे हैं कि आप किस पार्टी को वोट देते हैं, यदि कोई गलती से कह दे आम आदमी पार्टी तो उसका वोट कटवा देते हैं।'

आप प्रमुख ने लोगों को सलाह दी कि कोई पूछे तो वह झूठ कह दें कि बीजेपी के वोटर हैं। उन्होंने बूथ लेवल वर्कर्स को भी अलर्ट किया। केजरीवाल ने कहा, 'मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि रोज चुनाव आयोग के वेबसाइट पर जाकर चेक कर लेना कि कहीं वोट काट तो नहीं दिया। दूसरा अगर कोई आपके घर पूछने आए तो कह देना कि बीजेपी को वोट देते हैं, फिर आप सेफ हैं, फिर आपका वोट नहीं कटेगा। झूठ कह देना। मैं विधायकों से भी कहना चाहता हूं कि जितने भी बूथ लेवल के आपके वॉलंटियर्स हैं उनको आगाह कर दीजिए कि डेली चेक करें कि किसका वोट बना, किसका कटा।'

भाजपा पर ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों को पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भ्रष्टाचारी कहा उन्हें कुछ ही दिन बाद अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी ऐसे 25 नगीने दूसरे दलों से भाजपा में लाए हैं। उन्होंने अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल, प्रताप सरनायक, हेमंत बिस्व सरमा, शुभेंद्र अधिकारी, नवीन जिंदल जैसे नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा में जाने के बाद इनके खिलाफ सीबीआई और ईडी के मुकदमों को खत्म कर दिया गया या फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)