होम चोट्टों छोड़ेंगे नहीं तुमको; विधानसभा में BJP पर मनीष सिसोदिया

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Sep 27, 2024 08:19 PM

चोट्टों छोड़ेंगे नहीं तुमको; विधानसभा में BJP पर मनीष सिसोदिया

चोट्टों छोड़ेंगे नहीं तुमको; विधानसभा में BJP पर मनीष सिसोदिया

चोट्टों छोड़ेंगे नहीं तुमको; विधानसभा में BJP पर मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार प्रहार किया। कथित शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद पहली बार विधानसभा में भाषण देते हुए सिसोदिया ने कहा कि देश में कानून का राज है इसलिए वह दोबारा सदन में बैठे हैं।

उन्होंने विजेंद्र गुप्ता का नाम लेते हुए कहा कि यदि उनके पिता जी का राज होता तो वह जिंदगीभर जेल में सड़ जाते। सिसोदिया ने कहा, 'देश में कानून का राज है इसलिए यहां बैठे हैं, और आपकी आंख में आंख डालकर कह रहे हैं कि चोट्टों छोड़ेंगे नहीं तुमको।'

सिसोदिया ने कहा कि देश में कानून का राज है, इसलिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक जितने विपक्षी नेताओं पर गैरकानूनी काम किए जाने की वजह से कोर्ट से भाजपा को गालियां पड़ रही हैं। सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के कई विधायकों का जिक्र करते हुए कहा कि उनपर झूठे मुकदमे लगाए गए और अधिकतर केस से बरी हो गए। सिसोदिया ने कहा कि उन पर वह कानून लगा दिया गया जो आतंकवादियों के लिए है।

सिसोदिया ने कहा कि ईडी कोर्ट में वही बोलती है जो भाजपा कहती है। एक भाजपाई फंडर एमपी के बेटे को छह महीने जेल में रखा और फिर उसे जमानत का लॉलीपॉप देकर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। एजेंसियों के दुरुपयोग में इनको पीएचडी का अवॉर्ड मिलना चाहिए। इससे ज्यादा टुच्चेपने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं कभी नहीं हुआ। तमिलनाडु में एक किसान का भाजपा के किसी नेता से झगड़ा हो गया, भाजपा नेताओं ने उसे ईडी का नोटिस दिलवा दिया। हम सिर कटाने के लिए निकले हैं, जेल जाने से नहीं डरते। तुम अपने चंदे और धंधे के लिए व्यापारियों को नोटिस दिलवा रहे हो, गिरेवान में झांकों शर्म आएगी, नेताओं के साथ तो जो कर रहे हो, कर ही रहे हो।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)