होम हरियाणा में बागियों से परेशान कांग्रेस का ऐक्शन, 6 साल के लिए बाहर किए 13 नेता

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Sep 27, 2024 08:23 PM

हरियाणा में बागियों से परेशान कांग्रेस का ऐक्शन, 6 साल के लिए बाहर किए 13 नेता

हरियाणा में बागियों से परेशान कांग्रेस का ऐक्शन, 6 साल के लिए बाहर किए 13 नेता

हरियाणा में बागियों से परेशान कांग्रेस का ऐक्शन, 6 साल के लिए बाहर किए 13 नेता

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बागी नेताओं के चुनाव लड़ने से परेशान हैं। इस बीच कांग्रेस ने बागियों पर बड़ा ऐक्शन लिया है। पार्टी ने शुक्रवार को 13 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इन लोगों पर कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवार के मुकाबले पर्चा दाखिल करने के लिए यह ऐक्शन लिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य में 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है। कांग्रेस ने 79 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं, जबकि एक सीट उसने सीपीएम को दी है। 8 तारीख को नतीजे आने वाले हैं।

कांग्रेस ने गुहला से स्वतंत्र उम्मीदवार बने नरेश ढांडे, जींद के कैंडिडेट प्रदीप गिल, पुंडरी से उतरे सज्जन सिंह ढल और सुनीता बट्टन को पार्टी से बाहर कर दिया है। इनके अलावा नीलेखेड़ी से स्वतंत्र उम्मीदवार बने राजीव गोंडर और दयाल सिंह सिरोही भी पार्टी से बाहर किए गए हैं। इन नेताओं ने कांग्रेस में टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन लंबी दौड़ के बाद भी इन्हें मौका नहीं मिल सका। अंत में पार्टी के घोषित उम्मीदवार के खिलाफ ही ये लोग मैदान में उतर गए। पार्टी ने इसे गलत माना है और ऐक्शन लेते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

पानीपत ग्रामीण सीट से विजय जैन और उचाना कलां से दिलबाग सांडिल भी पार्टी की इच्छा के खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। इन लोगों को पार्टी की ओर से हिदायत भी दी गई थी। दादरी सीट से अजित फोगाट, भिवानी से अभिजीत सिंह, बवानी खेड़ा से सतबीर रतेरा, पृथला सीट से नीतू मान और कलायत से अनीता ढल ने निर्दलीय ही पर्चा दाखिल कर दिया है। भाजपा के खिलाफ ऐंटी इनकम्बैंसी का दावा करने वाली कांग्रेस के लिए ये नेता चिंता का सबब बन गए हैं। फिलहाल पार्टी ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है, लेकिन चुनाव में कुछ वोट काट कर समीकरण बिगड़ने का खतरा तो अब भी बना हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)