होम बिहार के 13 जिलों में कल जल-प्रलय का अलर्ट, भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात का खतरा

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Sep 27, 2024 08:34 PM

बिहार के 13 जिलों में कल जल-प्रलय का अलर्ट, भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात का खतरा

बिहार के 13 जिलों में कल जल-प्रलय का अलर्ट, भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात का खतरा

बिहार के 13 जिलों में कल जल-प्रलय का अलर्ट, भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात का खतरा

बिहार के ज्यादातर हिस्से में दो-तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद कल 27 सितंबर यानी शनिवार को आपदा प्रबंधन विभाग ने 13 जिलों में अत्यधिक भारी से भारी बारिश पड़ने की चेतावनी दी है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर 13 जिलों के कलेक्टर को अलर्ट जारी करते हुए सचेत किया है कि इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं इसलिए राहत और बचाव के लिए डीएम तैयारियां पूरी कर लें। बिहार के कई शहरों में लगातार बारिश से पानी जमा हो गया है। कई सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में पानी भर गया है। विभाग ने दो अलर्ट जारी किए हैं और दोनों में 13-13 जिलों को अलर्ट किया गया है। कुछ जिले दोनों अलर्ट में शामिल हैं तो कुछ सिर्फ एक में।

आपदा प्रबंधन विभाग ने पहला अलर्ट 27 सितंबर को 13 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश से भारी बारिश का जारी किया है। इन 13 जिलों में 5 जिले ऐसे हैं जहां एक-दो जगहों पर भारी नहीं, बल्कि अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन 5 जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, किशनगंज और गोपालगंज शामिल हैं। बाकी आठ जिलों में एक-दो जगहों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसमें शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, सुपौल, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया शामिल हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के दूसरे अलर्ट में विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के चलते राज्य के 13 जिलों में 27 सितंबर से अगले चौबीस घंटे के लिए फ्लैश फ्लड (भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात) का खतरा भी बन सकता है। विभाग ने इन 13 जिलों के जिलाधिकारी से कहा है कि वो किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम कर लें। इन 13 जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, सारण, वैशाली, भोजपुर, सीवान, जहानाबाद, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और मधुबनी शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)