होम तिरुपति बालाजी के लड्डू में चर्बी मिलने से अयोध्या में संत भड़के, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बंटा था प्रसादम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2024 09:50 PM

तिरुपति बालाजी के लड्डू में चर्बी मिलने से अयोध्या में संत भड़के, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बंटा था प्रसादम

तिरुपति बालाजी के लड्डू में चर्बी मिलने से अयोध्या में संत भड़के, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बंटा था प्रसादम

तिरुपति बालाजी के लड्डू में चर्बी मिलने से अयोध्या में संत भड़के, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बंटा था प्रसादम

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलाने की रिपोर्ट सामने आने के बाद अयोध्या के संतों में भयानक गुस्सा है। राम मंदिर में 22 जनवरी को जब भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी तब तिरुपति से आए प्रसादम एक लाख लड्डू अतिथियों के बीच बांटे गए थे।

तिरुपति बालाजी से राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर खास तौर पर बनाए गए तीन टन लड्डू आए थे। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने एक लैब की जांच में लड्डू में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलने की रिपोर्ट पर कहा कि सरकार गंभीरता से इसकी जांच कराए और दोषियों को दंड दे।

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि ये बहुत दुखदायी बात है और करोड़ों लोगों की आस्था के ऊपर आघात है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि सनातन धर्म पर चोट पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश का यह हिस्सा हो सकता है इसलिए सरकार इसकी ठीक से जांच करे और पता लगाए कि इसमें कोई विदेशी साजिश है या ये देश के लोगों की ही करतूत है। मुख्य पुजारी दास ने कहा कि तिरुपति बालाजी के लड्डू की बहुत प्रसिद्धि है। जिसने भी ऐसा घृणित काम किया है, वो बहुत ही भयंकर अपराधी है, देशद्रोही है। दास ने कहा कि लड्डू में कब से ये सब मिलाया जा रहा है, पता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार सुनिश्चित करे कि ऐसी घटना आगे ना हो।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को विधायकों की मीटिंग में कहा था कि जगन मोहन रेड्डी सरकार के कार्यकाल में तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में शुद्ध घी के बदले जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल हो रहा था। गुरुवार को नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रवक्ता अनम वेंकट रमण रेड्डी ने संवाददाता सम्मेलन बुलाकर गुजरात की एक लैब की रिपोर्ट सामने रखी थी। गुजरात के आणंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की इस लैब ने तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में इस्तेमाल घी के सैंपल की जांच की थी और कहा था कि इसमें कई जानवरों की चर्बी के साथ ही मछली का तेल भी मिलाया गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)