होम उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों में जल्द ही 315 सहायक अभियंताओं की बहाली होगी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2024 09:23 PM

उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों में जल्द ही 315 सहायक अभियंताओं की बहाली होगी

उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों में जल्द ही 315 सहायक अभियंताओं की बहाली होगी

उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों में जल्द ही 315 सहायक अभियंताओं की बहाली होगी

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन और सहयोगी बिजली कंपनियों में सहायक अभियंताओं के 315 पदों पर भर्ती जल्द ही की जाएगी। असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) की यह भर्ती ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजिनियरिंग (गेट) की मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी।

गेट स्कोर के आधार पर आवेदकों की शार्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद विद्युत सेवा आयोग साक्षात्कार का आयोजन करेगा और इंटरव्यू के जरिए चयन प्रक्रिया को पूरा करेगा।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए अलग से लिखित परीक्षा कराते हुए चयन करने में अभ्यर्थियों का समय और धन दोनों बर्बाद होता है। इसकी बचत के लिए यह फैसला लिया गया है कि सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) की भर्ती गेट 2025 परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त स्कोर के आधार पर शार्ट लिस्ट कर की जाएगी। शार्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट का साक्षात्कार और चयन की आगे की प्रक्रिया विद्युत सेवा आयोग द्वारा की जाएगी।

परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2024 है। विलंब शुल्क के साथ 7 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है। गेट-2025 की परीक्षा आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)