होम यूपी में सितंबर में ही आ गया कोहरा, सर्दी का एहसास, मौसम विभाग बोला, बड़े बदलाव का संकेत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2024 09:35 PM

यूपी में सितंबर में ही आ गया कोहरा, सर्दी का एहसास, मौसम विभाग बोला, बड़े बदलाव का संकेत

यूपी में सितंबर में ही आ गया कोहरा, सर्दी का एहसास, मौसम विभाग बोला, बड़े बदलाव का संकेत

यूपी में सितंबर में ही आ गया कोहरा, सर्दी का एहसास, मौसम विभाग बोला, बड़े बदलाव का संकेत

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार को कोहरे ने भी दस्तक दे दी। कोहरे के कारण गुलाबी ठंड का भी लोगों को एहसास हुआ। सुबह छह बजे से करीब सवा सात बजे कोहरा इटावा की सड़कों पर देखा गया।

रात से कोहरे की हल्की परत फुहार के रूप में शुरू हो गई थी जो सुबह सूरज की रोशनी निकलने तक जारी रहा। स्कूली बच्चे मौसम का पहला कोहरा देखकर बेहद खुश भी हुए है जबकि तड़के भ्रमण करने वालों को हल्की सर्दी का एहसास हुआ है।

मौसम विज्ञानी डीएस चौहान का कहना है कि समय से पहले कोहरा पड़ जाना इस बात का संकेत है कि मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है और यह बदलाव आने वाले वक्त में व्यापक सर्दी की ओर इशारा कर रहा है। मार्निग बाकर अशोक कुमार बताते है कि वो सुबह पांच बजे के आसपास टहलने के लिए अपने घर से निकले थे। सुबह छह बजते ही कोहरा एकाएक शुरू हो गया। सितंबर में ही कोहरा देख लोगों का हैरत में पड़ना लाजिमी था क्योंकि इससे पहले कभी भी इतनी जल्दी इस तरह से कोहरा नहीं पड़ा था।

कृषि वैज्ञानिक मानते हैं कि कोहरा किसी भी फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है यह फसलों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए सबसे अधिक लाभदायक है। कृषि विभाग के उपनिदेशक आर.एन.सिंह बताते है कि कोहरा किसी भी फसल के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है,अगर कोहरे की शुरू आत हो गई है तो अब सर्दी आने में देर नहीं लगेगी।

इससे पहले जिले में 18 सितंबर को हुई बरसात के दौरान तीन लोगों की विभन्नि इलाकों में मौत हुई है जबकि एक दर्जन के आसपास लोग घायल हुए हैं। दर्जनों के कच्चे पक्के मकान गिर गए है। कई दर्जन के आसपास पेड़ों के गिरने की भी घटनाएं बरसात के दौरान घटित हुई है।

कृषि विभाग के अनुसार इटावा में एक दिन में 300 मिमी बरसात हुई। इटावा जिला बरसात के मामले में पहले 80 फीसदी चन्हिति था लेकिन अब इटावा 110 फीसदी वाले जिलों में शुमार हो गया है।

उप जिला कृषि निदेशक आर.एन.सिंह बताते है कि इस बरसात से धान और बाजरा को मामूली रूप से नुकसान हुआ है। जिन खेतों में धान पहले बोआ गया है उसमे नुकसान जरूर हुआ लेकिन बाद वाली फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)