होम राहुल गांधी के दरबारी अखिलेश यादव संत समाज की मर्यादा भूले, योगी के पीछे खड़े हुए केशव मौर्य

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2024 09:46 PM

राहुल गांधी के दरबारी अखिलेश यादव संत समाज की मर्यादा भूले, योगी के पीछे खड़े हुए केशव मौर्य

राहुल गांधी के दरबारी अखिलेश यादव संत समाज की मर्यादा भूले, योगी के पीछे खड़े हुए केशव मौर्य

राहुल गांधी के दरबारी अखिलेश यादव संत समाज की मर्यादा भूले, योगी के पीछे खड़े हुए केशव मौर्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच चल रहे जुबानी जंग के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद की भी एंट्री हुई है। मठाधीश और माफिया को लेकर चल रहे वार-पलटवार को लेकर केशव प्रसाद ने सीएम योगी की तरफ से मोर्चा संभाला है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर केशव मौर्य ने इसे लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और एक बार फिर उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दरबारी कहा। केशव ने कहा कि जब से अखिलेश यादव कांग्रेस के मोहरा बने और राहुल गांधी के दरबारी बने हैं भाषा की मर्यादा भूल गए हैं।

सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच पिछले तीन दिनों से अचानक वार-पलटवार तेज हुआ है। यह तेजी तब आई जब सीएम योगी ने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की तुलना भेड़िया से कर दी। अखिलेश को माफियाओं का सरगना और अपराधियों के आगे नाक रगड़ने वाला बोल दिया। इसके बाद अखिलेश ने पलटवार किया और यहां तक बोल दिया कि मठाधीश और माफिया में अंतर नहीं होता है। भाजपा ने अखिलेश के बयान को संत समाज का अपमान बता दिया। इसी के बाद योगी और अखिलेश के बीच तल्खी और तेज हो गई।

गुरुवार और शुक्रवार को अखिलेश यादव ने एक के बाद एक योगी पर कई हमले किए। अखिलेश ने एक्स पर गुरुवार को लिखा कि अब कोई अपशब्दों का विश्व रिकॉर्ड बनाने में लगा है। इंसान की 'सोच' ही शब्द बनकर निकलती है। सबको सन्मति दे… भगवान। इसके बाद शुक्रवार को लिखा कि भाषा से पहचानिए असली संत महंत, साधु वेष में घूमते जग में धूर्त अनंत। अखिलेश के इसी पोस्ट का केशव प्रसाद ने एक्स पर ही जवाब दिया है।

केशव ने लिखा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव आप कांग्रेस के मोहरा और राहुल गांधी के दरबारी बनने के बाद से भाषा की मर्यादा भूल गए हैं। आपके बयानबाजी से केवल संपूर्ण संत समाज का ही नहीं प्रदेश की 25 करोड़ जनता का भी अपमान हो रहा है। ऐसे बयान के लिए आप सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें। केशव ने यह भी लिखा कि आपकी भाषा ही सपा को समाप्तवादी पार्टी बनायेगी।

हालांकि अखिलेश और केशव के बीच हमले और जुबानी जंग भी कोई नई बात नहीं है। दोनों के बीच एक्स पर ही कई बार सिलसिलेवार वार-पलटवार देखने को मिले हैं। पिछले कुछ दिनों से योगी और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग चल रही थी तो केशव मौर्य शांत थे। अब कई दिनों बाद उनकी तरफ से हमला हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा प्रमुख की तरफ से भी इस हमले का जवाब दिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)