होम योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने गोल्ड मेडल समेत तीन पदक जीते

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 4, 2024 07:19 PM

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने गोल्ड मेडल समेत तीन पदक जीते

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने गोल्ड मेडल समेत तीन पदक जीते

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने  गोल्ड मेडल समेत तीन पदक जीते

लखनऊ, 4 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ने डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्टस में गोल्ड, सिल्वर एवं ब्राँज मेडल समेत तीन पदकों पर कव्जा जमाकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में 9 से 14 वर्ष आयु के बालक वर्ग में सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र शिवा यादव एवं अजान खान ने क्रमशः स्वर्ण पदक व कांस्य पदक पर कब्जा जमाया तो वहीं दूसरी ओर 14 से 18 वर्ष बालिका वर्ग में दिशा शर्मा ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन, लखनऊ के तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। चैम्पियनशिप में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर योग कौशल व दमखम का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के होनहार छात्रों ने विभिन्न योगासनों, यौगिक क्रियाओं एवं शारीरिक क्षमता का जोरदार प्रदर्शन कर  गोल्ड मेडल समेत तीन पदकों पर कब्जा जमाया एवं रनर-अप ट्राफी अपने नाम की। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों की बहमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)