होम मतगणना में करा सकती है धांधली... LS चुनाव नतीजों से पहले अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 3, 2024 09:30 PM

मतगणना में करा सकती है धांधली... LS चुनाव नतीजों से पहले अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला

मतगणना में करा सकती है धांधली... LS चुनाव नतीजों से पहले अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला

मतगणना में करा सकती है धांधली... LS चुनाव नतीजों से पहले अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला

लोकसभा चुनाव-2024 के एग्जिट पोल सामने आने के बाद पहली बार एक प्रेस कांफ्रेंन्स में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने मतगणना में धांधली कराए जाने की आशंका जताते हुए कहा कि हो सकता है भाजपा कॉउंटिंग धीमी करवा दें और रात में बत्ती गुल करवा दें। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल करने वाली कंपनियों से यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि क्या वे बीजेपी के बूथ मैनेजमेंट का काम नहीं करती रही हैं?

अखिलेश यादव ने आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद बहुत सारे एग्जिट पोल तरह-तरह की जानकारी दे रहे हैं। अपनी बात की शुरुआत में उन्होंने कहा- 'जितनी ऊंचाई पर जाकर कटती है पतंग उतना ही बड़ा होता है उसका पतन।' अखिलेश यादव ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन यूपी में सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि हमारे आतंरिक सर्वे में इंडिया गठबंधन को आ रही सीटों का नंबर बहुत बड़ा है।

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर मीडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश का सामाजिक सदभाव बिगाड़ा। मुनाफ़खोरी को बढ़ाया। चुनी हुई सरकारे गिरवाईं। माब लिंचिंग को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही अखिलेश ने इलेक्टोरल बॉन्ड, महिला पहलवानों पर बल प्रयोग, मणिपुर हिंसा, बीएचयू छात्रा से अभद्रता, हाथरस कांड, महंगाई सहित युवा, किसान, मजदूर, मध्य वर्ग से जुड़े तमाम मुद्दों का उल्लेख करते हुए भाजपा को भाई से भाई का लड़वाने का दोषी बताया। वैक्सीन को लेकर भी घेराबंदी की।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां देश के लिए खतरनाक हैं। भाजपा ने अपने फायदे के लिए जनता पर महंगाई थोप दी। नोटबंदी से जनता को परेशान किया। जीएसटी से व्यापारी को बर्बाद किया। 35 साल की सबसे बड़ी बेरोजगारी में जनता को धकेल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सिर्फ अपने साथियों का कर्जा माफ किया। उन्होंने कहा कि कमीशन खाकर जनता की तंदुरुस्ती से भी खेल किया गया। आज युवा बेरोजगारी का शिकार है। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में कैमरे के आगे धांधलेबाजी की गई। इसलिए देश की जनता गांधीजी का अनुसरण करते हुए 'करो या मरो' की तर्ज पर आंदोलित हो गई है। अपने और अपने देश के भविष्य को बचाने के लिए नया स्वतंत्रता आंदोलन लड़ने को तैयार बैठी है। जनता स्वतंत्रता सेनानियों की तरह बलिदान करने को तैयार है क्योंकि भाजपा के राज में उसका जीवन दूभर हो गया है। देश नकारात्मक ताकतों से आजाद होने जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत देश और देश की जनता की जीत साबित होगी।

एग्जिट पोल में भाजपा की बंपर जीत के अनुमानों पर सपा मुखिया ने कहा कि हम तपती धूप में फील्ड में थे। लोगों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिकूल मौसम की मार सहकर मतदान किया। कहीं ऐसा नहीं दिखा, उनके टेंट खाली थे। एग्जिट पोल वाली संस्थाएं भाजपा के लिए बूथ मैनेजमेंट का भी काम करती हैं। वे माहौल बना रहे हैं। विपक्ष के लोगों को डराना चाहते हैं। लेकिन इस बार जनता भी तैयार है। उन्हें अपने मतदान की रक्षा करनी है। एक अन्य सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर और संभल के उदाहरण बताते हैं कि चुनाव भर कैसे-कैसे आदेश नीचे दिए गए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग नियमों का पालन सुनिश्चित कराएगा। इसके साथ ही एजेंटों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कराएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा यदि हार सामने देखेगी तो शासन-प्रशासन उनका है, उनकी कोशिश होगी कि एजेंटों को डराएं-धमकाएं।

दूध के दाम बढ़ने पर तंज

अखिलेश यादव ने अमूल दूध के दाम दो रुपए बढ़ने को चुनाव खत्म होते ही महंगाई के बढ़ने का संकेत बताते हुए कहा कि जल्द ही आपको अन्य चीजों के दाम बढ़ते भी दिखेंगे। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि जिन-जिन इलाकों में चुनाव नहीं था वहां-वहां बिजली आपूर्ति बद से बदतर होती चली गई।

कहीं रात में गुल न कर दें बिजली

अखिलेश यादव ने मतगणना के दौरान धांधली की आशंका जताते हुए कहा कि शक है कि कहीं जानबूझकर ये लोग मतगणना धीमा न करें और रात में बिजली गुल कर दें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)