होम अतीक अहमद की मौत के सालभर बाद मिल रही बेनामी संपत्ति, लूकरगंज में भी मिला फ्लैट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 3, 2024 09:27 PM

अतीक अहमद की मौत के सालभर बाद मिल रही बेनामी संपत्ति, लूकरगंज में भी मिला फ्लैट

अतीक अहमद की मौत के सालभर बाद मिल रही बेनामी संपत्ति, लूकरगंज में भी मिला फ्लैट

अतीक अहमद की मौत के सालभर बाद मिल रही बेनामी संपत्ति, लूकरगंज में भी मिला फ्लैट

माफिया अतीक अहमद यूं ही भू माफिया नहीं बना था। उसने अकूत संपत्ति जुटाई थी। पिछले सात साल से पुलिस अब तक पूरी संपत्तियों का पता नहीं लगा सकी। उसकी बेनामी संपत्तियां आज भी मिल रही हैं।

पुलिस ने लूकरगंज में अतीक की एक और संपत्ति ढूंढ निकाली है। इसकी जांच चल रही है। जल्द ही इसे गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया जाएगा।

माफिया अतीक अहमद के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट में उसकी अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों को कुर्क कर रही है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को कॉल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी मौत के बाद भी अतीक की संपत्ति मिल रही है। पुलिस ने करोड़ों की बेनामी संपत्तियां ढूंढ निकाली हैं। कुछ माह पहले ही नोएडा में अतीक का करोड़ों का मकान कुर्क किया था। इसके अलावा हूबलाल के नाम से उसकी 12 करोड़ से अधिक कीमत की संपत्ति मिली थी, जिसे कुर्क किया गया।

इसी क्रम में पुलिस को अब सूचना मिली कि लूकरगंज इलाके में अतीक ने एक फ्लैट खरीदी थी। उस वक्त उस फ्लैट की कीमत 70 लाख रुपये थी। वर्तमान में उसकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा है। पुलिस राजस्व विभाग की मदद से पता लगा रही है कि अतीक ने किसके नाम से यह फ्लैट खरीदा था। वर्तमान में किसका कब्जा है। इन तथ्यों की जांच के बाद अतीक की इस फ्लैट को भी पुलिस गैंगस्टर एक्ट में कुर्क करेगी। वहीं, होटल बंगाल के पास शाइस्ता के नाम से मिली करोड़ों की संपत्ति भी कुर्क होनी है।

बता दें कि ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत, प्रयागराज पुलिस ने इस साल की शुरुआत में भी माफिया अतीक अहमद की एक और संपत्ति की पहचान की थी। करेली इलाके में मिली संपत्ति की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई गई थी और इसे अवैध तरीकों से अर्जित किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि यह संपत्ति भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)