होम यूपी की 79 सीट बसपा जीत रही है; मायावती के कैंडिडेट ने दावा करने में वाराणसी को भी नहीं छोड़ा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 3, 2024 09:28 PM

यूपी की 79 सीट बसपा जीत रही है; मायावती के कैंडिडेट ने दावा करने में वाराणसी को भी नहीं छोड़ा

यूपी की 79 सीट बसपा जीत रही है; मायावती के कैंडिडेट ने दावा करने में वाराणसी को भी नहीं छोड़ा

यूपी की 79 सीट बसपा जीत रही है; मायावती के कैंडिडेट ने दावा करने में वाराणसी को भी नहीं छोड़ा

लोकसभा चुनाव 2024 के सम्पन्न होते ही सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल में यूपी में बसपा की हालत काफी पतली दिखाई गई है। कुछ एग्जिट पोल में बसपा को प्रदेश की 80 में से एक भी सीट जीतते नहीं दिखाया गया है।

इस बीच बहराइच से बसपा के उम्मीदवार डॉ.बृजेश कुमार सोनकर ने इतना बड़ा दावा कर दिया है कि उनके समर्थकों को भी विश्वास नहीं हो रहा है। डॉ. सोनकर का कहना है कि बसपा यूपी की 80 में से 79 सीटें जीत रही है। उनका दावा है कि चार जून की मतगणना के बाद देश में बसपा सु्प्रीमो मायावती के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। मायावती देश की प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं।

बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बार अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया था। बसपा ने यूपी की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। एक जून की शाम आए ज्यादातर एग्जिट पोल में बसपा को लड़ाई से बाहर दिखाया गया। लगभग हर एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा की बम-बम होते दिखाया गया है। एग्जिट पोल में निराशाजनक स्थिति देख सपा-कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव तक ने एग्जिट पोल को भाजपा से प्रभावित बताया है।

उधर, एक निजी चैनल से बातचीत में बहराइच से बसपा के उम्मीदवार डॉ. बृजेश कुमार सोनकर ने अलग ही दावा कर डाला है। उनका कहना है कि ये एग्जिट पोल नहीं बल्कि चुनावी आंकड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों को हम लोग नहीं मानते। हम लोग काम पर विश्वास करते हैं। बहन जी के नेतृत्व में हम लोग केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं। यूपी की 80 सीटों में से एक सीट पर बसपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया। हम 79 सीटें जीतने जा रहे हैं। चार जून को हम अपनी ताकत दिखाएंगे। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने कैसे टिकेंगे? इस सवाल पर डॉ. सोनकर ने कहा कि बहनजी के नेतृत्व के आगे कोई नहीं टिकता है। हम लोग जुमलों में विश्वास नहीं करते। स्वतंत्र भारत में यदि सबसे ज्यादा किसी के कार्यकाल में काम हुआ है तो बहन जी के नेतृत्व में काम हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)