होम ऐसा हो सकता है धीमी मतगणना हो और रात में बिजली काट दें, अखिलेश यादव का किस पर निशाना?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 3, 2024 09:31 PM

ऐसा हो सकता है धीमी मतगणना हो और रात में बिजली काट दें, अखिलेश यादव का किस पर निशाना?

ऐसा हो सकता है धीमी मतगणना हो और रात में बिजली काट दें, अखिलेश यादव का किस पर निशाना?

ऐसा हो सकता है धीमी मतगणना हो और रात में बिजली काट दें, अखिलेश यादव का किस पर निशाना?

लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि गिनती के दौरान मंगलवार को ऐसा हो सकता है कि वे धीमी गति से मतगणना करें और रात में बिजली काट दें।

अखिलेश ने कहा कि निर्वाचन आयोग को एजेंटों की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करानी चाहिए। आरोप लगाया कि प्रशासन उनका (भाजपा) है ऐसे में जब भाजपा कमजोर दिखेगी तो वह एजेंटों को धमकाने की कोशिश करेगी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान प्रतिशत के आंकड़ों में वृद्धि को लेकर अखिलेश ने कहा कि निर्वाचन आयोग को इसका जवाब देना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आयोग सभी नियमों का पालन करेगा। उन्होंने कहा कि उनके पास वोट पोल और फॉर्म-17सी की सारी जानकारी है, क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा साजिश कर सकती है।

अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया और दावा किया कि एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियां सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं। चार जून को होने वाली मतगणना से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत, देश और जनता की जीत होगी।

अखिलेश ने कहा कि हम और आप (मीडिया) लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों के बीच थे। हम सभी ने देखा है कि उनकी (भाजपा) रैलियों में लोग नहीं थे, उनके टेंट खाली थे...उनके पक्ष में कुछ भी नहीं था। कहा कि एग्जिट पोल करने वाली कई एजेंसियां वही हैं जो भाजपा के लिए बूथ प्रबंधन का काम करती थीं। एग्जिट पोल एजेंसियां भाजपा के पक्ष में माहौल बना रही हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा, ''चुनाव खत्म हो चुके हैं। एग्जिट पोल कई चीजें दिखा रहे हैं। भाजपा कई चीजों के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने शांति और भाईचारे को बिगाड़ा। उन्होंने आरक्षण खत्म करने की साजिश रची। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ाए। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ावा दिया। गरीब और गरीब हो गए।

उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) विपक्ष को डराना चाहते हैं। उनकी शुरुआत से ही यही रणनीति रही है। वे ऐसा करते रहे हैं, लेकिन इस बार लोग तैयार हैं। अखिलेश ने कहा कि एग्जिट पोल कहता है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीट भाजपा जीत रही है। मैंने एक आंतरिक सर्वेक्षण करवाया है जिसमें भी हमारे लिए अच्छे आंकड़े दिख रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)