होम सी.एम.एस. के दो छात्रों ने रणजी ट्राफी में बनाई जगह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 13, 2024 07:08 PM

सी.एम.एस. के दो छात्रों ने रणजी ट्राफी में बनाई जगह

सी.एम.एस. के दो छात्रों ने रणजी ट्राफी में बनाई जगह

सी.एम.एस. के दो छात्रों ने रणजी ट्राफी में बनाई जगह

लखनऊ, 13 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के दो प्रतिभाशाली छात्रों विपुल कृष्णा एवं साहब युवराज सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा व क्रिकेट में महारत के चलते रणजी ट्राफी चैम्पियनशिप में अपना चयन सुनिश्चित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। जहाँ एक ओर, सी.एम.एस. छात्र विपुल कृष्णा बिहार राज्य की ओर से खेलते हुए बतौर लेफ्ट आर्म मीडियम तेज गेंदबाज के रूप में अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं, वहीं साहब युवराज सिंह इण्डियन रेलवे की ओर से बतौर राइट हैण्ड बैट्समैन एवं राइट आर्म मीडियम पेसर के रूप में रणजी ट्राफी में अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। कि इन दोनों छात्रों ने सी.एम.एस. में पढ़ाई के दौरान अपनी खेल प्रतिभा को बखूबी निखारा और अपनी मेहनत व लगन के दम पर क्रिकेट जगत में देश का गौरव बढ़ाने को तत्पर हैं।

      विपुल कृष्णा ने सी.एम.एस. मे पढ़ाई के दौरान सी.एम.एस. कानपुर रोड द्वारा आयोजित किये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट लीग (आई.एस.सी.पी.एल.) से क्रिकेट में अपने सफर की शुरूआत की एवं इसी दौरान ए.एस.आई.एस.सी. नेशनल क्रिकेट चैम्पियनशिप,  स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित क्रिकेट चैम्पियनशिप एवं सी.आई.एस.सी.ई. द्वारा आयोजित नेशनल क्रिकेट चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विपुल वर्तमान में मुंबई इण्डियन्स  टीम में नेट बॉलर के रूप में शामिल हैं। इसी प्रकार, साहब युवराज सिंह ने कर्नल सी.के. नायडू ट्राफी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी का भी प्रतिनिधित्व किया है, साथ ही सैयद मुश्ताक अली ट्राफी कैम्प में भी शामिल हुए हैं। साहब युवराज सिंह वर्तमान में इण्डियन रेलवे की ओर से खेलते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)