होम जेल में रहकर ही दोबारा सांसद बने संजय सिंह, बिना मुकाबला AAP की 3 सीटों पर जीत

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Jan 12, 2024 10:50 PM

जेल में रहकर ही दोबारा सांसद बने संजय सिंह, बिना मुकाबला AAP की 3 सीटों पर जीत

जेल में रहकर ही दोबारा सांसद बने संजय सिंह, बिना मुकाबला AAP की 3 सीटों पर जीत

जेल में रहकर ही दोबारा सांसद बने संजय सिंह, बिना मुकाबला AAP की 3 सीटों पर जीत

आम आदमी पार्टी (आप) के तीन राज्यसभा उम्मीदवारों को निर्विरोध जीत मिल गई है। कथित शराब घोटाले में जेल में बंद संजय सिंह लगातार दूसरी बार राज्यसभा सांसद बने हैं तो दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पहली बार उच्च सदन की सदस्य बनी हैं।

आम आदमी पार्टी ने एनडी गुप्ता को भी दूसरी बार राज्यसभा भेजा है।

दिल्ली में राज्यसभा का चुनाव 19 जनवरी को प्रस्तावित था। लेकिन नतीजा पहले ही घोषित हो गया है, क्योंकि तीनों सीटों के लिए एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन कराया था। नामांकन वापस लेने की समयसीमा खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के तीनों उम्मीदवारों को विजेता घोषित कर दिया गया।

रिटर्निंग ऑफिसर आशीष कुंद्रा (दिल्ली के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर) ने कहा कि तीनों उम्मीदवारों को विजेता घोषित कर दिया गया क्योंकि कोई मुकाबला नहीं था। तीनों को सर्टिफिकेट दे दिया गया। जेल में बंद संजय सिंह भी अपना सर्टिफिकेट लेने पहुंचे। उन्होंने कोर्ट ने इसकी इजाजत दी थी। इससे पहले उन्हें नामांकन के लिए भी जेल से बाहर आने की छूट दी गई थी।

क्यों नहीं हुआ मुकाबला
दिल्ली विधानसभा में कुल 70 विधायकों में से 62 आम आदमी पार्टी के हैं। भाजपा के पास केवल 8 सीटें हैं। तीनों उम्मीदवारों की जीत के लिए आम आदमी पार्टी के पास पर्याप्त संख्याबल था। भाजपा ने किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया था। आम आदमी पार्टी के तीनों प्रत्याशियों ने 8 जनवरी को नामांकन दाखिल किया था। उनके अलावा और किसी ने उम्मीदवारी पेश नहीं की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)