होम समंदर 20 मिनट में होगा पार, क्यों इन्फ्रा क्रांति है देश का सबसे बड़ा पुल; कितना खास अटल सेतु

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 12, 2024 10:51 PM

समंदर 20 मिनट में होगा पार, क्यों इन्फ्रा क्रांति है देश का सबसे बड़ा पुल; कितना खास अटल सेतु

समंदर 20 मिनट में होगा पार, क्यों इन्फ्रा क्रांति है देश का सबसे बड़ा पुल; कितना खास अटल सेतु

समंदर 20 मिनट में होगा पार, क्यों इन्फ्रा क्रांति है देश का सबसे बड़ा पुल; कितना खास अटल सेतु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समुंदर में बने देश के सबसे बड़े पुल का उद्घाटन किया। इस पुल से मुंबई से नवी मुंबई की दूरी मात्र 20 मिनट में तय हो जाएगी। इस पुल की कुल दूरी 21.8 किमी है और यह छह लेन वाला है।

इस पुल की लंबाई समुंदर के ऊपर 16.5 किमी और जमीन के ऊपर 5.5 किमी है। बता दें कि पीएम मोदी ने ही साल 2016 के दिसंबर महीने में इस पुल की नींव रखी थी। इस पुल को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक नाम दिया गया है, जिसे अब अटल बिहारी वाजपेयाी सेवारी न्हावा शेवा अटल सेतु के नाम से जाना जाएगा।

इतनी आई है लागत
इस पुल को बनाने की लागत 17, 840 करोड़ रुपए है। अधिकारियों के मुताबिक इससे ट्रैफिक में तो कमी आएगी ही, साथ ही ट्रांसपोर्टेशन बढ़ेगा और आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी। इससे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने का समय भी कम हो जाएगा। इसके अलावा, मुंबई से पुणे, गोवा और साउथ इंडिया की यात्रा में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा। यह मुंबई पोर्ट और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के बीच की कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगा।

भूकंप का नहीं होगा असर
इस पुल की कई खासियतें हैं। जैसे यहां पर टोल के लिए रुकना नहीं होगा और वाहन टोल बूथ से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजर सकती हैं। इसके अलावा पुल को इस तरह से बनाया गया है कि भूकंप का असर भी इस पर नहीं होगा। गौरतलब है कि यह मॉडरेट भूकंप जोन में आता है, इसलिए आईआईटी बॉम्बे ने इसकी डिजाइन बेहद खास ढंग से बनाई है। आईआईटी बॉम्बे में सिविल इंजीनियरिंग के हेड दीपांकर चौधरी ने बताया कि यह ब्रिज 6.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप को सहन कर सकता है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)