होम देश की प्रतिष्ठित कैट परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र सिद्धार्थ ने चयनित होकर शहर का मान बढ़ाया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 22, 2023 08:13 PM

देश की प्रतिष्ठित कैट परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र सिद्धार्थ ने चयनित होकर शहर का मान बढ़ाया

देश की प्रतिष्ठित कैट परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र सिद्धार्थ ने चयनित होकर शहर का मान बढ़ाया

देश की प्रतिष्ठित कैट परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र सिद्धार्थ ने चयनित होकर शहर का मान बढ़ाया

लखनऊ, 22 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड के छात्र सिद्धार्थ पाण्डेय ने देश की प्रतिष्ठित ‘कैट’ परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। कैट में सिद्धार्थ ने 98.5 परसेन्टाइल हासिल करकें यह मुकाम प्राप्त किया है यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य-जनसम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा  ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. मंे इस छात्र ने कक्षा मोन्टेसरी से लेकर इण्टर तक की पढ़ाई उच्च अंको के साथ की है। इसके बाद इन्होंने जे.पी. यूनिवर्सिटी बुलन्दशहर से 2020 में बी. टेक. सिविल इन्जीनियरिंग में किया। इस समय यह बतौर इन्जीनियर कम्पनी में कार्यरत है। सिद्धार्थ ने बातचीत में बताया कि मैंने आफिस से परीक्षा देनी की अनुमति ली थी और अब मैं टॉप फाइव आई.आई.एम. में एडमीशन लेना चाहता हँ। सिद्धार्थ के पिता एस.के. पाण्डेय रिटायर्ड सचिवालय अधिकारी व माता जी छाया पाण्डेय गृहणी है। सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों ,व विद्यालय के शान्तिपूर्ण व प्रेरणादायी वातावरण को दिया है, स्कूल के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र की प्रंशसा करते हुए आशीर्वाद दिया है। प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान ने भी सिद्धार्थ को बधाई दी है।

             

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)