होम शाहजहांपुर: लोकसभा में सांसद अरुण कुमार सागर ने उठाईं रेल समस्याएं
शाहजहांपुर: लोकसभा में सांसद अरुण कुमार सागर ने उठाईं रेल समस्याएं
शाहजहांपुर: यूपी की शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सांसद अरुण कुमार सागर ने यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे लाइन परियोजना का मुद्दा संसद के शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल के दौरान उठाया। सांसद अरुण सागर ने कहा कि मैं अपनी लोकसभा जनपद शाहजहांपुर की ओर से फर्रुखाबाद-अल्लाहगंज- जलालाबाद-शाहजहांपुर-पुवायां-खुटार-मैलानी जिसकी दूरी लगभग 200 किलोमीटर के आसपास है। नई रेलवे लाइन को स्वीकृत प्रदान की गई है तथा इसका सर्वे कार्य भी पूरा हो चुका है। मान्यवर लेकिन इस परियोजना पर अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया है। मैं आपके माध्यम से माननीय मंत्री जी से जानना चाहूंगा कि क्या स्वीकृत की गई फर्रुखाबाद मैलानी रेलवे लाइन के निर्माण हेतु धन का आवंटन करेंगे?। सांसद श्री सागर को तुरंत अध्यक्ष महोदय के माध्यम से आश्वासन दिया गया और कहा गया कि यह स्पेसिफिक प्रोजेक्ट है, इसका डिटेल कभी भी सांसद महोदय मेरे साथ बैठकर ले सकते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।