होम सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्ब्रिज सेक्शन द्वारा ‘क्रिसमस्टाइड विन्टरफेस्ट-2023’ का भव्य आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 22, 2023 08:12 PM

सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्ब्रिज सेक्शन द्वारा ‘क्रिसमस्टाइड विन्टरफेस्ट-2023’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्ब्रिज सेक्शन द्वारा ‘क्रिसमस्टाइड विन्टरफेस्ट-2023’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्ब्रिज सेक्शन द्वारा ‘क्रिसमस्टाइड विन्टरफेस्ट-2023’ का भव्य आयोजन

लखनऊ, 22 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल सेक्शन द्वारा आयोजित दो दिवसीय अन्तर-विद्यालयी क्रिसमस्टाइड विन्टरफेस्ट-2023 का भव्य समापन आज विद्यालय के सजे-धजे प्रांगण में सम्पन्न हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर क्रिसमस्टाइड विन्टरफेस्ट-2023 के समापन समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि जीसस ने हमें दया और करूणा का पाठ पढ़ाया है। सभी लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ मिलकर प्रभु की प्रार्थना करें तो सबमें आपसी प्रेम भाव भी बढ़ जायेगा और संसार में एकता, शान्ति, करूणा, त्याग, न्याय एवं समृद्धि आ जायेगी। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

            इस अवसर पर लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रभु ईशु की महिमा का गुणगान करते भजनों व गीतों (क्रिसमस कैरॅल्स) की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।प्रथम दौर में चयनित टीमों को ग्रैण्ड फिनाले में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस अवसर पर छात्रों ने जहाँ एक ओर एकल गायन व समूह गायन में शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरी तो वहीं दूसरी ओर रॉक बैण्ड की अभूतपूर्व प्रस्तुतियों से अपनी संगीत प्रतिभा का लोहा मनवाया। दर्शकों ने भी जोरदार तालियां बजाकर छात्रों का खूब उत्साहवर्धन किया। ‘क्रिसमस्टाइड विन्टर फेस्ट-2023’ की संयोजिका एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने कहा कि क्रिसमस्टाइड विन्टर फेस्ट का उद्देश्य छात्रों में सर्वधर्म समभाव की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी को आगामी क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा समस्त मानवता पर बरसे और समाज में सुख, सद्भावना व शान्ति हेतु सभी एक-दूसरे का सहयोग करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)