होम पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, मिली 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 8, 2023 10:00 PM

पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, मिली 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग

पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, मिली 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग

पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, मिली 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 76 फसदी रेटिंग के साथ एक बार फिर से लोकप्रियता के मामले में दुनिया के टॉप नेता बन गए हैं।यह रेटिंग 29 नवंबर से 5 दिसंबर के डेटा के आधार पर जारी की गई है। इस अप्रूवल रेटिंग के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग भी बाकी नेताओं से कम है।
रेटिंग के मुताबिक पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेज मैनुएल, तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति अलेन बरसेट, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी हैं। यह रेटिंग अलग-अलग देशों की अडल्ट पॉपुलेशन की रेटिंग के आधार पर निकाली जाती है। वहीं हर देश में सैंपल साइज अलग होता है।बता दें कि इस रेटिंग में टॉप 7 में ना तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का नाम है और ना ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का। इससे पहले सितंबर में भी पीएम मोदी की लोकप्रियता टॉप पर थी। तब भी दूसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट ही थे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन तब सातवें स्थान पर थे। बता दें कि पीएम मोदी को 2023 में लगातार तीसरे साल दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता चुना गया था। यह सर्वे अमेरिका की कंपनी द मॉर्निंग कंसल्ट ने करवाया था।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)