होम योगी आदित्यनाथ सरकार के रडार पर UP के मदरसे, 100 करोड़ की विदेशी फंडिंग की होगी जांच

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 7, 2023 10:00 PM

योगी आदित्यनाथ सरकार के रडार पर UP के मदरसे, 100 करोड़ की विदेशी फंडिंग की होगी जांच

योगी आदित्यनाथ सरकार के रडार पर UP के मदरसे, 100 करोड़ की विदेशी फंडिंग की होगी जांच

योगी आदित्यनाथ सरकार के रडार पर UP के मदरसे, 100 करोड़ की विदेशी फंडिंग की होगी जांच

उत्तर प्रदेश में अब विदेशी फंडिंग हासिल करने वाले मदरसा सरकार की रडार पर आ गए हैं। खबर है कि इनकी जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

आगे की प्रक्रिया सरकार की तरफ से गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम या SIT उठाएगी। कहा जा रहा है कि इनमें से करीब 80 मदरसा ऐसे हैं, जिन्हें विदेश से करीब 100 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है।

जांच में क्या?
इन मदरसों को फंडिंग कहां से मिल रही है? साथ ही इन रुपयों को किस काम के लिए खर्च किया जा रहा है? इनमें कोई अनियमितताएं हैं या नहीं? खबर है कि SIT ने ऐसे 80 मदरसों की पहचान कर ली है, जिन्हें बीते 2 सालों में लगभग 100 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है। कहा जा रहा है कि SIT ने पहले ही बोर्ड से रजिस्टर्ड मदरसों की जानकारी मांग ली है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एटीएस में एडिशनल डीजी मोहित अग्रवाल बताते हैं, 'हम देखेंगे कि विदेशी फंडिंग के जरिए मिली रकम को कैसे खर्च किया जा रहा है। यह देखा जाना है कि रकम का इस्तेमाल मदरसा चलाने के लिए हो रहा है या कोई अन्य गतिविधियों पर खर्च किया जा रहा है।' उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जांच पूरी करने के लिए कोई अवधि तय नहीं की गई है।

खास बात है कि हाल ही में एटीएस ने एक गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। कहा जा रहा था कि ये लोग अवैध तरीके से बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं को प्रवेश कराने का काम करते हैं। जांच में खुलासा हुआ था कि इनकी मदद के लिए दिल्ली के एक एनजीओ के जरिए 3 सालों में 20 करोड़ रुपये की फंडिंग हुई थी।

पहले ही हो गई थी तैयारी
योगी सरकार ने जिला मजिस्ट्रेटों केो बीते साल ही सर्वे के निर्देश दिए थे। तब दो महीनों तक चले सर्वे में पता लगा था कि ऐसे करीब 8 हजार 449 मदरसा हैं, जो स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड की तरफ से मान्यता प्राप्त नहीं हैं और काम कर रहे हैं। साथ ही यह जानकारी मिली थी कि लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और नेपाल बॉर्डर के पास 1000 से ज्यादा मदरसा चल रहे हैं।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इन इलाकों में मदरसों की संख्या बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। साथ यह भी पता चला था कि इन मदरसों को विदेश से फंडिंग मिल रही है। इसके बाद SIT का गठन किया गया। अल्पसंख्यक विभाग की जांच में भी पता लगा था कि कई मदरसा विदेशी फंडिंग हासिल कर रहे थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)