होम चुनाव आए तो कटोरा लेकर निकले नीतीश कुमार, विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर सुशील मोदी का तंज

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Nov 25, 2023 08:50 PM

चुनाव आए तो कटोरा लेकर निकले नीतीश कुमार, विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर सुशील मोदी का तंज

चुनाव आए तो कटोरा लेकर निकले नीतीश कुमार, विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर सुशील मोदी का तंज

चुनाव आए तो कटोरा लेकर निकले नीतीश कुमार, विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर सुशील मोदी का तंज

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग पर बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। पूर्व डिप्टी सीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि चुनाव आने वाला है तो नीतीश कटोरा लेकर निकल गए हैं।

वित्त आयोग विशेष राज्य के दर्जे को खत्म कर चुका है। अब किसी भी राज्य को स्पेशल स्टेटस नहीं मिल सकता है।

राजधानी पटना के बापू सभागार में शनिवार को वीरांगना झलकारी बाई जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इसे संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 18 साल पहले बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिली थी। बीजेपी साथ नहीं देती तो नीतीश कुमार सीएम नहीं बनते। नीतीश ने नरेंद्र मोदी का विरोध किया तो जेडीयू दो सीट पर सिमट गई थी।

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में 75 साल से जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस की सरकार रही है। लोग गरीब हैं तो कौन जिम्मेदार है। जातीय सर्वेक्षण से कोई खुश नहीं है। कुछ जातियों की संख्या बढ़ा दी गई। आंकड़े सही नहीं है।

बीजेपी सत्ता में आई तो 10 साल में बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे : सुशील मोदी
नीतीश सरकार द्वारा केंद्र से बिहार को विशेष राज्य के दर्जा दिलाने की मांग पर सुशील मोदी ने कहा कि वित्त आयोग ने इसे समाप्त कर दिया है। मरे हुए घोड़े को चाभुक मारा जा रहा है। जब कांग्रेस केंद्र की सत्ता में थी तब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बिहार की सात गुना अधिक मदद कर रही है। बिहार को 1 लाख 40 हजार का पैकेज दिया गया। चुनाव आ रहा है तो नीतीश कटोरा लेकर विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम ने दावा किया कि 2024 और 2025 के चुनाव में बीजेपी की सरकार बनी तो 10 साल में बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)