होम पैसों के बदले सवाल मामले में बढ़ीं महुआ मोइत्रा की मुश्किलें, CBI ने शुरू की जांच

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 25, 2023 08:42 PM

पैसों के बदले सवाल मामले में बढ़ीं महुआ मोइत्रा की मुश्किलें, CBI ने शुरू की जांच

पैसों के बदले सवाल मामले में बढ़ीं महुआ मोइत्रा की मुश्किलें, CBI ने शुरू की जांच

पैसों के बदले सवाल मामले में बढ़ीं महुआ मोइत्रा की मुश्किलें, CBI ने शुरू की जांच

पैसे के बदले सवाल मामले में फंसी तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर लगे आरोपों की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुरू कर दी है। इस विवाद में सीबीआई ने लोकपाल के निर्देश पर तृणमूल कांग्रेस सांसद के खिलाफ जांच शुरू की है।

टीएमसी सांसद के खिलाफ सीबीआई शुरुआती जांच करेगी। केंद्रीय जांच एजेंसी अपनी जांच के नतीजे के आधार पर तय करेगी कि सांसद के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए या नहीं। बता दें शुरुआती जांच के तहत, सीबीआई किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकती या तलाशी नहीं ले सकती, लेकिन वह जानकारी मांग सकती है। अपनी जांच के तहत सीबीआई तृणमूल सांसद से पूछताछ भी कर सकती है।

बता दें महुआ के खिलाफ पैसे के बदले सवाल मामले में सीबीआई की शिकायत सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत दोहाद्री ने दर्ज की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत ली थी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले की शिकायत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की थी। शिकायत के आधार पर स्पीकर ने मामले को आचार समिति को भेज दिया था। वहीं निशिकांत दुबे ने इस मामले के बारे में लोकपाल में भी शिकायत दर्ज कराई थी।

10 सदस्यीय एथिक्स कमेटी ने इस मामले में निशिकांत दुबे और महुआ मोइत्रा के पूर्व पार्टनर जय अनंत देहदराई से पूछताछ की थी। इसके बाद महुआ मोइत्रा को बुलाया गया था। हालांकि वह मीटिंग को बीच में ही छोड़कर बाहर आ गई थीं। उन्होंने एथिक्स कमेटी के सदस्यों पर निजी सवाल पूछने का आरोप लगाया था। यही नहीं एथिक्स कमेटी ने 6-4 के बहुमत से उनकी सदस्यता खत्म करने की भी सिफारिश की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)