होम लखनऊ एक्सप्रेसवे पर युवकों की स्टंटबाजी, बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके बनाया रील

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 8, 2023 11:36 PM

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर युवकों की स्टंटबाजी, बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके बनाया रील

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर युवकों की स्टंटबाजी, बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके बनाया रील

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर युवकों की स्टंटबाजी, बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके बनाया रील

आज कल युवाओं को रील का खुमार छाया हुआ है। वह वीडियो बनाने के पीछे इस कदर पागल हुए हैं कि बिना जान की परवाह किए कही भी वीडियो बनाने लग रहे हैं। यूपी के आगरा से भी अब ऐसा ही वीडियो सामने आया है।

जहां कुछ युवक यूपी पुलिस का स्टिकर लगी स्कॉर्पियो से लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रंगबाजी करते हुए रील बनाई है। इस दौरान उन्होंने सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर हाइवे भी ब्लॉक कर दिया। उन्हें इस बात की जरा भी परवाह नहीं रही कि राहगीरों को इससे कितनी दिक्कत होगी।

शहर-गांव की गली-मुहल्लों के बाद अब युवक हाइवे और एक्सप्रेसवे पर रील बना रहे हैं। नया मामला आगरा से सामने आया है। जहां कुछ युवकों द्वारा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो से स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इन गाड़ियों पर यूपी पुलिस का स्टिकर लगा हुआ है। वहीं शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। वायरल वीडियो में युवक तेज रफ्तार से गाड़ी के साथ स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं गाड़ियों को रोड पर कतार से लगाकर युवक अलग-अलग पोज देते हुए रील और फोटो खिंचवाई।

यूपी पुलिस ने लिया एक्शन

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बनाए गए वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। वहीं वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसीपी फतेहाबाद ने बताया कि हाइवे और एक्सप्रेसवे से लगने वाले थानों को निर्देश दिया गया है कि इन गाड़ियों के बारे में पता करने का साथ एक्शन लें। साथ ही युवकों पर सुसंगित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)