होम शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर को संसदीय समिति में मिली अहम जिम्मेदारी
श्रम, वस्त्र और कौशल विकास संबंधी संसदीय समिति के सदस्य नामित, प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का जताया आभार
श्रम, वस्त्र और कौशल विकास संबंधी संसदीय समिति के सदस्य नामित, प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का जताया आभार
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार ने शाहजहांपुर से भाजपा सांसद अरुण सागर को श्रम, वस्त्र और कौशल विकास संबंधी संसदीय समिति का सदस्य नामित किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया।
अरुण सागर ने कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से देशहित में प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए इसे और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि श्रम, वस्त्र और कौशल विकास से जुड़ी यह समिति देश के विकास और युवाओं के भविष्य से सीधे तौर पर जुड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक सहायता और ऋण पर सब्सिडी उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विकास योजनाओं का लाभ शाहजहांपुर को भी मिल रहा है और जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। नई जिम्मेदारी के माध्यम से वह क्षेत्र और देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।