होम बंगाल के कॉलेजों के प्रिंसिपल को है सनी लियोन की तलाश, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बंगाल के कॉलेजों के प्रिंसिपल को है सनी लियोन की तलाश, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Principals of colleges in Bengal looking for bollywood actress Sunny Leone - बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पिछले लंबे अरसे से सनी हिंदी फिल्मों में काम कर रही है। सनी की फैन फॉलाइंग भी इतनी जबरदस्त है, जिसका अंदाज़ा लगाना काफी मुश्किल है। एक्ट्रेस के एक से बढ़कर एक फैन मौजूद है। लेकिन इन फैंस की वजह से सनी को कई बारे अपने नाम से जुड़ी कुछ बुरी खबरे भी सुनने को मिलती है। ऐसे में जब से पश्चिम बंगाल में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के परीक्षा परिणाम अनाउंस हुए हैं , तभी सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल की नज़रे सनी लियोन के नाम पर है।
पूरे मामले की अगर बार करें तो - कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले साल सनी लियोनी नाम के फर्जी ऐप्लिकेशन को कॉलेज में ऐडमिशन की टॉप लिस्ट में जगह दी थी। उसके बाद शिक्षा विभाग पर जमकर सवाल उठाए गए थे। फिर से ऐसा न हो इसलिए इस बार प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी, रामकृष्ण मिशन विद्या मंदिर और सेंट जेवियर्स कॉलेज जैसे कई कॉलेजों ने बाकायदा टीम बनाई है, तो कई जगह पर प्रफेशनल कंपनी यह काम संभाल रही है, जो आावेदन प्रक्रिया पर निगरानी रख रहे हैं।
बता दें - पिछले साल अगस्त 2020 में आशुतोष कॉलेज में इंग्लिश लिटरेचर की प्रवेश परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आया था। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर किसी ने सनी के नाम से फर्जी एडमिशन के लिए एप्लाई किया था। इतना ही नहीं जब मेरिट लिस्ट सामने आई थी तो उसका नाम लिस्ट में सबसे टॉप भी था। इस फर्जीवाड़े के बाद सोशल मीडिया पर भी इसका काफी मज़ाक बनाया गया था। खुद सनी ने भी इस घटना पर बने चुटकुलों को शेयर किया था।
आशुतोष कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया, स्टूडेंट्स को मार्कशीट की कॉपी, फोटोग्राफ, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करने को कहा जाएगा। अप्लाई करते वक्त जमा किए गए दस्तावेजों से मिलान किया जाएगा । ऐसे में एक बार फिर से ऐसी कोई घटना ना घटे, इसका कॉलेज पूरा ध्यान रखना चाहता है। जिसके चलते उन्होंने सख्ती बर्तनी शुरू भी कर दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।