होम प्रैक्टिल की तैयारी के लिए 10वीं और 12वीं के छात्र जा सकेंगे स्कूल, Guidelines भी जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 9, 2021 09:31 PM

प्रैक्टिल की तैयारी के लिए 10वीं और 12वीं के छात्र जा सकेंगे स्कूल, Guidelines भी जारी

प्रैक्टिल की तैयारी के लिए 10वीं और 12वीं के छात्र जा सकेंगे स्कूल, Guidelines भी जारी

प्रैक्टिल की तैयारी के लिए 10वीं और 12वीं के छात्र जा सकेंगे स्कूल, Guidelines भी जारी

नई दिल्ली. दिल्ली सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े प्रैक्‍टिकल एग्जाम को देखते हुए दसवीं और 12वीं के छात्रों को स्कूल जाकर तैयारी करने की छूट दी है. दोनों ही कक्षाओं के छात्र अब परामर्श और मार्गदर्शन के लिए स्कूल जा सकेंगे. लेकिन इसके साथ ही सरकार ने छात्रों के लिए कुछ गाइडलाइंस भी जारी की हैं जिनका पालन करना अनिवार्य होगा. वहीं स्कूल जाने के इच्छुक सभी छात्रों को माता पिता से लिखित सहमति लेनी होगी. वहीं स्वास्‍थ्य सेवाओं से संबंधित मामले में स्कूल जाने पर बच्चे के साथ माता पिता में से किसी एक अभिभावक का साथ होना जरूरी होगा.
वहीं ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से जो छात्र पढ़ाई करना चाहते हैं वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन क्लासेज को बंद नहीं किया जाएगा और वे अगले आदेश तक याथावत रहेंगी.

बनाना होगा स्पेशल प्रोग्राम
गाइडलाइंस के अनुसार जिन स्कूलों में छात्र प्रैक्टिल एग्जाम के लिए आएंगे वहां के प्रमुख को कोविड प्रोटोकॉल के हिसाब से कक्षा और प्रयोगशालाओं की क्षमता देखनी होगी. इसको लेकर उन्हें विशेष कार्यक्रम भी तैयार करना होगा. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि सावाधानियों की हर समय पालना करना अनिवार्य होगा.

नहीं कर सकेंगे कुछ शेयर
जारी गाइडलाइंस के अनुसार बच्चे आपस में किताबें और स्टेशनरी के आइटम भी शेयर नहीं कर सकेंगे और इस बात का पूरा ध्यान स्कूल के कर्मचारियों को रखना होगा. स्कूल के प्रमुख की जिम्‍मेदारी होगी कि वे परिसर को समय-समय पर सेनेटाइज करवाने का विशेष ध्यान रखें. इसके साथ ही स्कूल परिसर में प्रवेश करने से पहले स्टाफ और छात्रों की थर्म स्कैनिंग की जाएगी. किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार या फ्लू के लक्षण होने पर स्कूल आने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

कोविड टीकाकरण होगा अनिवार्य
छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों सहित सभी व्यक्ति सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करेंगे और संबंधित स्कूल के प्रमुख तमाम एसओपी का पालन करवाने के लिए पूरे तौर पर जिम्मेदार होंगे. स्कूल परिसर में छात्रों के प्रवेश और निकास के दौरान कोविड उपयुक्त व्यवहार और सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों की तैनाती की जाएगी. स्कूल के प्रमुखों की जिम्मेदारी होगी कि वो इस बात का ध्यान रखें कि स्कूल के स्टाफ और टीचर्स सभी का प्राथमिकता के तौर पर कोरोना टीकाकरण किया गया हो.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)