होम दिल्ली के इन सिद्ध मंदिरों में दूर-दूर से मन्नत मांगने आते हैं लोग, क्या आपने किए हैं यहां के दर्शन?
दिल्ली के इन सिद्ध मंदिरों में दूर-दूर से मन्नत मांगने आते हैं लोग, क्या आपने किए हैं यहां के दर्शन?
भारत की राजधानी दिल्ली में कई सारी घूमने की जगह हैं, लेकिन आज हम बात करने वाले है कुछ सिद्ध मंदिरों की। सावन का महीना है, तो ऐसे में दिल्ली के उन मंदिरों के बारे में जान लेते हैं, जहां लोग दूर दूर से दर्शन करने आते हैं।
1) श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर
दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित ये मंदिर खूब फेमस है। इस मंदिर को 17 वीं शताब्दी में बनाया गया था। यहां का आर्किट्क्चर काफी अलग है। इस मंदिर पर आप बड़े ही आसानी से पहुंत सकते हैं। यहां मेट्रो, बस और पर्सनल कार से आप जा सकते हैं। इस मंदिर में खास बात यह है कि यहां पशुओं का अस्पताल है, जहां आपको कई पशू-पक्षी देखने को मिल जाएंगे।
2)कालका जी मंदिर
इस मंदिर को सबसे पूराने मंदिरों की लिस्ट में गिना जाता है। नवरात्रि के दिनों में यहां लोगों की भीड़ जमा रहती थी। इस मंदिर के सबसे नजदीक कालका जी मेट्रो स्टेशन है। इस मेट्रो स्टेशन से मंदिर वॉकिंग डिस्टेंस पर है।
3)हनूमान मंदिर
दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में स्थित ये प्राचीन मंदिर है। यहां दूर दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। कोरोना काल से पहले इस मंदिर में शनिवार और मंगलवार के दिन खूब भीड़ देखी जाती थी। यहां जाने के लिए आप राजीव चौक मेट्रो स्टेशन तक जाएं और बैटरी रिक्शा की मदद से मंदिर तक पहुंच सकते हैं।
4)इस्कॉन टेंपल
मंदिरों की बात हो और दिल्ली में स्थित राधा-कृष्ण के मंदिर इस्कॉन की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। चारों और हरियाली से घिरा ये मंदिर खूबसूरत है। यहां आप कुछ देर बैठ कर ही शांत महसूस करने लगेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।