होम ग्लैंड की संकटमोचक बनी बारिश, 5वें दिन बिना एक गेंद खेले टेस्ट ड्रॉ

Alert Star Digital Team Aug 8, 2021 10:34 PM

ग्लैंड की संकटमोचक बनी बारिश, 5वें दिन बिना एक गेंद खेले टेस्ट ड्रॉ

ग्लैंड की संकटमोचक बनी बारिश, 5वें दिन बिना एक गेंद खेले टेस्ट ड्रॉ

ग्लैंड की संकटमोचक बनी बारिश, 5वें दिन बिना एक गेंद खेले टेस्ट ड्रॉ

ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड और भारत (India vs England) के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ घोषित कर दिया गया है. बारिश के कारण 5वें दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया.बारिश के बाद पहले दो सत्र धुल जाने के कारण मैच को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला किया गया.

बता दें भारत अपनी दूसरी पारी में 52-1 पर खेल रहा था और उसे 209 के जीत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सिर्फ 157 रनों की जरूरत थी. कुल मिलाकर भारत बेहद मजबूत स्थिति में बना हुआ था.

बीच में थोड़ी देर के लिए बारिश बंद भी हुई और शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) एक निरीक्षण निर्धारित किया गया था. लेकिन फिर से बूंदा-बांदी तेज हो गई.

हमें निश्चित रूप से ऐसा लगा कि हम खेल में टॉप पर हैं- विराट कोहली

मैच ड्रा घोषित होने के बाद भारत के कप्तान, विराट कोहली ने निराशा व्यक्त की कि 5वें दिन के लगातार बारिश ने मैच को खराब कर दिया.

विराट कोहली, भारतीय कप्तान"हम तीसरे और चौथे दिन बारिश की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उसने पांचवें दिन आने का फैसला किया.खेलना और देखना सुखद होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.ठीक यही हम करना चाहते थे,एक मजबूत शुरुआत.पांचवे दिन हमें पता था कि हमारे पास मौके हैं. हमें निश्चित रूप से ऐसा लगा कि हम खेल में टॉप पर हैं.उस बढ़त को हासिल करना महत्वपूर्ण था, लेकिन यह शर्म की बात है कि हम पांचवां दिन पूरा नहीं कर सके. पचास तक पहुंचना महत्वपूर्ण था. हम सिर्फ खेल में बचे रहने के लिए नहीं खेलना चाहते थे "

हमें निश्चित रूप से विश्वास था कि हम जीत सकते हैं- जो रूट

इस बीच, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का भी मानना ​​​​है कि उनकी टीम के पास भी 5वें दिन पहले टेस्ट को अपने पक्ष में करने का मौका था.

जो रूट,इंग्लैंड के कप्तान"मौसम ने बाधित किया नहीं तो यह एक बहुत ही दिलचस्प अंतिम दिन होता. खेलने और देखने के लिए शानदार टेस्ट मैच... उम्मीद है कि हम इस फॉर्म को अगले खेलों में ले जा सकेंगे. हमें निश्चित रूप से विश्वास था कि हम जीत सकते हैं. हम जानते थे कि अगर हम अपने कैच करे और फील्डिंग अच्छी करेंगे तो हमारे पास मौके होंगे. यह शर्म की बात है कि यह इस तरह से समाप्त हुआ"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)