होम प्रधानमंत्री मोदी बोले- नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में रचा इतिहास
प्रधानमंत्री मोदी बोले- नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में रचा इतिहास
टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, टोक्यो में इतिहास रचा गया है। नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।
उधर, गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर भारत को टोक्यो ओलंपिक में मिले पहले गोल्ड पर खुशी का इजहार किया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, गौरवमयी व ऐतिहासिक क्षण। ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए नीरज चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई। आपने अपने परिश्रम लगन से देश को जो सम्मान दिलाया है, उस पर हर भारतीय को गर्व है। पूरा भारत आपकी इस असाधारण उपलब्धि से आनंदित है।
बता दें कि जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो फाइनल में इतिहास रचते हुए भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। नीरज ने 87.58 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करते हुए सोना जीता। नीरज लगातार अपने ग्रुप में टॉप पर रहे थे। ओलंपिंक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को यह दूसरा गोल्ड मिला है। इससे पूर्व 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।