होम दूसरों से बिल्कुल अलग है LIC की ये जबदरस्त स्कीम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 7, 2021 09:28 PM

दूसरों से बिल्कुल अलग है LIC की ये जबदरस्त स्कीम

दूसरों से बिल्कुल अलग है LIC की ये जबदरस्त स्कीम

दूसरों से बिल्कुल अलग है LIC की ये जबदरस्त स्कीम

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के बाद लाइफ इंश्योरेंस की ओर लोगों का झुकाव तेजी से बढ़ा है। अक्सर देखा जाता है कि LIC की किसी स्कीम में धारक की डेथ के बाद ही पॉलिसी का पूरा हिसाब कर दिया जाता है। पर एलआईसी का जीवन लक्ष्य (Jeevan Lakshya) अकेली ऐसी स्कीम है जिसमें पॉलिसी धारक की डेथ के बाद बिना प्रीमियम दिए पॉलिसी चलती रहती है और मैच्योरिटी के टाइम पर नॉमिनी को बोनस के साथ पूरी रकम और पॉलिसी की अवधि के दौरान बच्चों की पढ़ाई के लिए कैशबैक देती है।

लोग इसे कन्यादान पॉलिसी के नाम से भी जानते हैं पर कागजों में इसका नाम जीवन लक्ष्य ही है। कन्यादान पॉलिसी इसलिए कि पिता अक्सर बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए इस पॉलिसी को परचेज करता है। पॉलिसी अपनी मैच्योरिटी पर अच्छी-खासी रकम दे देती है जिससे बिटिया की शादी धूम-धाम से हो जाती है। इस पॉलिसी में निवेश करने पर इनकम टैक्स में डेढ़ लाख रुपए तक की छूट मिलती है।

पॉलिसी लेने वाले की नॉर्मल डेथ पर सम इंयश्योर्ड अमाउंट और एक्सीडेंटल डेथ होने पर इंश्योर्ड अमाउंट का दोगुना फैमिली को दिया जाता है और साथ ही बच्चों के एजुकेशन के लिए पॉलिसी की मैच्योरिटी तक हर साल सम इंश्योर्ड अमाउंट का 10 फीसदी दिया जाता है।

पॉलिसी लेने के लिए शर्तें:

इस पॉलिसी लेने वाले की उम्र मिनिमम 18 साल से मैक्सिमम 50 साल की बीच होनी चाहिए। इस योजना में निवेश करने वाले व्यक्ति को इनकम टैक्स में डेढ़ लाख रुपए तक की छूट मिलती है।

ऐसे करें कैलकुलेशन:

मान लीजिए कि A ने ये पॉलिसी 40 साल की उम्र में परचेज की है। इसमें उन्होंने अपनी बेटी B को नॉमिनी बनाया है। सम इंश्योर्ड अमाउंट 5 लाख है। ये पॉलिसी उन्होंने 25 साल के लिए ली है। ऐसे में उन्हें 22 साल तक 27000 सालाना के करीब प्रीमियम जमा करना होगा। पॉलिसी की मैच्योरिटी पर 13 लाख के आसपास नॉमिनी को मिलेंगे। यदि पॉलिसी शुरू करने के बाद A की किसी बीमारी या कोरोना से डेथ हो जाती है तो फैमिली को 5 लाख रुपए मिलेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)