होम सुकून के पल बिताने के लिए कुन्नूर का बना सकते हैं प्लान
सुकून के पल बिताने के लिए कुन्नूर का बना सकते हैं प्लान
ऊटी से 18 किलोमीटर और कोयंबटूर से 71 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नीलगिरी जिले के अंतर्गत आने वाला एक हिल सेट्शन है कुनूर। इस जगह पर जाने के बाद आप जीवन में चल रही हर एक परेशानी को भूला सकते हैं और अपने ट्रिप को पूरी तरह से एंजॉय कर सकते हैं। जब भी इस खूबसूरत सी जगह पर ट्रिप प्लान करें तो यहां की खूबसूरत जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें। दक्षिण भारत में स्थित ये मशहूर हिल स्टेशनों में से एक है। ये जगह कई टूरिस्टों को अपनी और आकर्षित करती है। आइए जानते हैं यहां घूमने की कौन सी जगह हैं।
1) राल्लिः डैम
शांत और खूबसूरत हिस्से में से एक है राल्लिः डैम। प्राकृतिक खूबसूरती और आश्चर्यजनक पक्षियों की प्रजाती आपको यहां देखने को मिल जाएगी। ये डैम जितना खूबसूरत है उतनी ही यहां जाने के बाद आपके मन को शांती और सुकून मिलेगा।
2) डॉलफिन नोज
समुद्र तल से 1000 फीट ऊंचाई पर स्थित ये जगह अक्सर कोहरे के कारण ढकी रहती है। नाम काफी अजीब है लेकिन ये इसलिए हैं क्योंकि ये बड़ी सी चट्टान डॉलफिन की नाक के आकार की है। ये जगह फोटो क्लिक करने के लिए काफी अच्छी है।
3) कैथरीन वाटर फॉल
जहां पहाड़ों की खूबसूरती हो वहां कोई न कोई प्रसिद्ध वाटर फॉल होता ही है। ये वाटरफॉलस पिकनिक स्पॉट होने की वजह से हमेशा टूरिस्टों से घिरा रहता है। इस वाटर फॉल पर जाने के लिए आप डॉल्फिन सड़क से होते हुए जा सकते हैं। ऊंचाई पर स्थित ये वाटरफॉल घमने जंगलों से घिरा हुआ है।
4) चाय का बागान
कुनूर अपने चाय के बागानों के लिए काफी प्रसिद्ध है। ऊटी से कुनूर तक का ये खूबसूरत सा रास्ता जंगलों से घिरा है। यहां पर आपको स्टेप फार्मिंग देखने को मिलेगी। अगर आप कुनूर घूमने का प्लान बना रहें हैं तो चाय के बागान घूमने जरूर जाएं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।