होम कोरोना के साथ अमेरिका में आरएस वायरस बढ़ा रहा चिंता

Alert Star Digital Team Aug 3, 2021 09:09 PM

कोरोना के साथ अमेरिका में आरएस वायरस बढ़ा रहा चिंता

कोरोना के साथ अमेरिका में आरएस वायरस बढ़ा रहा चिंता

कोरोना के साथ अमेरिका में आरएस वायरस बढ़ा रहा चिंता

अमेरिका में कोरोना वायरस के साथ ही आरएस वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वायरस दो सप्ताह के बच्चों से 17 साल तक के किशोरों को अपनी चपेट में ले रहा है। अमेरिका के साथ ही कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में से एक अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। इस बार डेल्टा वायरस को बढ़ते मामलों का कारण माना जा रहा है। हालांकि कोरोना वायरस के खतरे के बीच एक और वायरस ने अमेरिका को चिंतित कर दिया है। फ्लू जैसे लक्षणों वाले इस वायरस को रेस्पिरेटरी सिंशियल वायरस या आरएसवी कहा जा रहा है। यह एक श्वसनतंत्रीय वायरस है और सर्वाधिक बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है।

न्यूयार्क टाइम्स ने अमेरिका के सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के आंकड़ों के आधार पर बताया है कि जून के बाद से आरएसवी के मामलो में काफी बढ़ोतरी हुई थी। वहीं पिछले महीने और ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके लक्षणों में छींक आना, नाक का बहना और बुखार आना है। साथ ही यह वायरस दो सप्ताह के बच्चों से 17 साल तक के किशोरों को अपनी चपेट में ले रहा है।

टेक्सास के चिल्ड्रंस हॉस्पिटल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ हेथर हाक ने एक के बाद एक ट्वीट कर वायरस के खतरे के प्रति सचेत किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'कुछ महीनों के शून्य या कुछ बाल चिकित्सा कोविड मामलों के बाद हम शिशुओं बच्चों या किशोरों को अस्पताल में वापस आते देख रहे हैं, हर दिन ज्यादा से ज्यादा।' उन्होंने लिखा कि रोगियों की उम्र दो सप्ताह से 17 साल तक है।

विशेषज्ञ ने चेताया-कम पड़ जाएंगे बेड

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'हम कोरोना के बढ़ते मामलों का सामना कर रहे हैं। हमारे पास अब आरएसवी के साथ गंभीर रूप से बीमार शिशु/बच्चे आ रहे हैं। मुझे चिंता है कि बढ़ते मामलों को संभालने के लिए हमारे पास बेड और कर्मचारियों की कमी हो जाएगी।'

अमेरिका के कई हिस्सों में बढ़े मामले

टेक्सास के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस संक्रमण के मामलों में जून में बढ़ोतरी शुरू हुई थी। जिसके बाद जून में ये अपने चरम पर जा पहुंचे। वहीं फ्लोरिडा में बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। यहां तक की आरएसवी के मामलों की संख्या में लूसियान में 244 फीसद की वृद्धि देखी गई है। साथ ही अमेरिका के अन्य इलाकों में मामले बढ़ने की रिपोर्ट है।

कई अन्य देशों में भी पहुंचा आरएसवी

अमेरिका अकेला देश नहीं है जहां पर आरएसवी के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। अमेरिका के पड़ोसी कनाडा में भी काफी मामले सामने आए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी आरएसवी संक्रमण के मामलों में काफी उछाल देखा गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)