होम महाराष्ट्र: लॉकडाउन के नियमों में ढील, रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें; धार्मिक स्थल रहेंगे बंद

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 2, 2021 08:14 PM

महाराष्ट्र: लॉकडाउन के नियमों में ढील, रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें; धार्मिक स्थल रहेंगे बंद

महाराष्ट्र: लॉकडाउन के नियमों में ढील, रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें; धार्मिक स्थल रहेंगे बंद

महाराष्ट्र: लॉकडाउन के नियमों में ढील, रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें; धार्मिक स्थल रहेंगे बंद

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू पाबंदियों में सोमवार से थोड़ी राहत दी गई है. अब उन जिलों में रात आठ बजे तक दुकानें खुली रहेंगी जहां कोविड-19 की सकारात्मकता दर कम है. हालांकि धार्मिक स्थलों को बंद रखने का फैसला किया गया है. महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को यह आदेश जारी किया.

पाबंदियों में मिली राहत के बाद अब शनिवार और रविवार को छोड़कर सभी दिन मॉल खुले रहेंगे. इसके साथ ही जिम, स्पा और सैलून सप्ताह के दिनों में रात 8 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि शनिवार को दोपहर 3 बजे तक इन्हें अपना काम करने की इजाजत होगी, लेकिन रविवार को ये सभी बंद रखे जाएंगे. जहां तक रेस्टोरेंट की बात हैं, तो पहले की तरह ही शनिवार और रविवार को छोड़ सप्ताह के पांचों दिन शाम 4 बजे तक वे खुले रहेंगे.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि कम संक्रमण दर वाली जगहों पर दुकानों को रात आठ बजे तक खोलने के लिए उनकी सरकार आदेश जारी करेगी. पुणे से करीब 230 किलोमीटर दूर सांगली में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा था कि 'पहले चरण में' मुंबई के लोकल ट्रेनों में समाज के हर तबके को यात्रा की अनुमति देना कठिन होगा क्योंकि पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है. उन्होंने उन इलाकों के लोगों से सहयोग की अपील की जहां अधिक मामलों के कारण पाबंदियों में ढील संभव नहीं है.

सतारा, सांगली सहित कुछ जिलों में हालात चिंताजनक
ठाकरे ने बताया कि सतारा, सांगली, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग सहित ऐसे सभी जिलों में कोविड-19 की स्थिति चिंताजनक है. उन्होंने कहा, 'मैंने जिलाधिकारियों से कहा है कि जांच की संख्या बढ़ाई जाए, साथ ही चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ाई जाए ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों की कोविड-19 एवं जलजनित बीमारियों से रक्षा हो सके.' चिकित्सा ऑक्सीजन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आकलन के मुताबिक संभावित तीसरी लहर के दौरान एलएमओ की संख्या दूसरी लहर की तुलना में दोगुनी कर दी जाएगी.

सभी को लोकल ट्रेन से यात्रा की इजाजत अभी नहीं
समाज के सभी तबके को लोकल ट्रेनों से यात्रा की अनुमति देने के बारे में उन्होंने कहा कि 'पहले चरण में' इस पर निर्णय करना कठिन होगा क्योंकि 'हम धीरे-धीरे पाबंदियों में ढील दे रहे हैं और इसके प्रभाव एवं दुष्प्रभावों का विश्लेषण कर आगे बढ़ रहे हैं.' उन्होंने निजी सेक्टर से अपील की कि कार्यालय के समय को अलग-अलग करें ताकि एक वक्त पर उनके परिसर में उपस्थित लोगों की संख्या कम रहे. साथ ही लोग बारी-बारी से 'वर्क फ्रॉम होम' एवं 'वर्क इन ऑफिस' का विकल्प चुन सकें.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)