होम पहले जैसा नहीं रहा तालिबान, वह अब ज्यादा क्रूर हो चुका है : गनी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 2, 2021 08:19 PM

पहले जैसा नहीं रहा तालिबान, वह अब ज्यादा क्रूर हो चुका है : गनी

पहले जैसा नहीं रहा तालिबान, वह अब ज्यादा क्रूर हो चुका है : गनी

पहले जैसा नहीं रहा तालिबान, वह अब ज्यादा क्रूर हो चुका है : गनी

अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के बीच राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि तालिबान जैसा 20 साल पहले होता था, उससे अब काफी बदल गया है। गनी ने कहा कि यह बदलाव नकारात्मक रहा है समूह अब अधिक क्रूर हो चुका है।

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक उद्घाटन समारोह के दौरान गनी ने रविवार को यह टिप्पणी की।

गनी ने कहा, उनमें (तालिबान उग्रवादी) क्या बदलाव आया है? वे अधिक क्रूर, अधिक दमनकारी, अधिक गैर-मुस्लिम हो गए हैं।

राष्ट्रपति गनी ने कहा, जब तक युद्ध के मैदान में स्थिति नहीं बदलती, तब तक वे सार्थक बातचीत में शामिल नहीं होंगे। इसलिए, हमें एक स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। इसके लिए देशव्यापी लामबंदी की जरूरत है।

गनी के अनुसार, युद्ध के मैदान में मुख्य समस्याओं में से एक सुरक्षा बल के सदस्यों को भुगतान में देरी है।

उन्होंने सरकारी अधिकारियों से भ्रष्टाचार से बचने उन्हें अफगानिस्तान के सहयोगियों के बीच शमिंर्दा न करने की अपील भी की।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)